लोरमी। भाजपा सांसद के प्रतिनिधि और पूर्व एल्डरमेन की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। लाश एक खेत के पास बिजली के खंभे में लटकी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता शैलेन्द्र जायसवाल की बिजली खंभे से लटकी हुई लाश मिली है। बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल नगर पंचायत लोरमी के पूर्व एल्डरमेन रहे हैं और बिलासपुर सांसद के प्रतिनिधि भी है। खेत में संदिग्ध अवस्था में शैलेंद्र का शव मिला है।
ग्राम कोटवार ने बेल्ट से बंधी और खंबे से लटकी हुए लाश देखी तो इसकी सूचना तत्काल लोरमी थाने पहुंचकर पुलिस स्टाफ को दी। सूचना पर लोरमी के थाना प्रभारी गौरव पांडेय सहित तमाम स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने कोटा मुख्यमार्ग के पास लगे खेत के मेड़ पर बिजली के खंभे में बीजेपी नेता को लटका हुआ पाया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का केस लग रहा है। फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। जिसके लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
