बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का रविवार को चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में भारती मिश्रा, मंजू मेश्राम, मीना साहू, शोभा तिवारी, मिना भोई और सुचिता शर्मा निर्वाचित हुए।

आज घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में जिला शाखा अध्यक्ष पद के लिए भारती मिश्रा, परियोजना शाखा बिलासपुर से मंजू मेश्राम, सकरी से मीना साहू, कोटा से शोभा तिवारी, सरकंडा से मीना भोई और तखतपुर से सुचिता शर्मा निर्वाचित हुई। संघ के प्रांतीय सरंक्षक पी आर कौशिक संभागीय संयोजक चन्द्रशेखर पाण्डेय व जिला संयोजक आर पी शर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही पराजित प्रत्याशियो को संघ के अध्यक्षों के कार्यकारिणी में उचित स्थान देने कहा गया और मिलजुलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा गया। निर्वाचन कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में अखिलेश वर्मा जिला/परियोजना शाखा बिलासपुर के निर्वाचन अधिकारी के पद पर निष्पक्ष, निर्विघ्न निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सभी मतदान दल के तखतपुर से श्रीकांत मिश्रा, सुमंत पाण्डेय मनोज पवार लवकांत द्विवेदी बिलासपुर से शैलेन्द्र उपाध्याय रमेश कुमार पांडेय रूपेश शर्मा, पुरुषोत्तम कोरी कुशल कौशल सकरी से महेन्द्र कौशिक प्रदीप कुमार माथुर मिलउ राम यादव दुर्गा सूर्यवंशी कोटा से मनोज कुमार साहू रुपउ सिंह ध्रुव धनंजय चतुर्वेदी अधिकारियों को एवं पी आर कौशिक आर पी शर्मा सुनिता सिंह सोनम सिंह राजपूत देवेन्द्र ठाकुर विनय कुमार विश्वकर्मा सहित सभी उपस्थित जनों को संघ की ओर से आभार ब्यक्त किया गया।

00 विशाल धरना प्रदर्शन की जोरदार तैयारी
ज्ञात हो कि पूर्व में ही राज्य सरकार को अपनी मांगों की पूर्ति के लिए अल्टीमेटम दे दिया गया है 4 मार्च तक मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र सभी मांगों को पूरा करे अन्यथा पांच मार्च को राजधानी रायपुर के बूढा तालाब के पास धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगे 
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
