बिलासपुर। अरपा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। तीनो अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ नहाने गई थी। नहाते समय रेत खुदाई में हुए गड्ढे तीन बच्चियां समा गई।
अरपा नदी में चल रही रेत की अंधाधुंध खुदाई ने एक बार फिर से तीन बच्चियों की जान ले ली है। घटना बिलासपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित सेंदरी गांव की है। सोमवार की सुबह पांच लड़कियां नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान पांचों तैरते तरते उन गड्ढों में पहुंच गई जहां रेत चोरों ने जेसीबी से गड्ढा करके रेत निकला था। दो लड़कियां तो जैसे तैसे तैरकर बाहर निकल आई लेकिन 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल है, व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही SDRF तो टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की अथक मेहनत के बाद तीनों लड़कियों के शव निकल लिए है। नदी से शव बाहर आते ही ग्रामीणों का धैर्य टूट गया और आक्रोशित ग्राम सड़क में आकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने के कारण बच्चियों की मौत हुई है। इधर लगभग 10:00 बजे से मौके पर नाराज लोगों ने कोनी सेंदरी रोड़ पर चक्काजाम कर दिया है सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन की टीम चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाइश दे रही है। खबर लिखे जाने तक चक्का जाम की स्थिति बनी थी।
00 मृतकों का नाम का नाम
पूजा पटेल पिता सुशील पटेल 18 साल
रितु पटेल पिता सुशील पटेल 14 साल
धनेश्वरी पटेल पिता मंदू पटेल 11 साल
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 18, 2026खाद्य विभाग का छापा, मिठाइयों में मिले मरे हुए काकरोच, कीड़े, पान खाकर थूकने के भी मिले निशान
बिलासपुरOctober 18, 2026पोती को बचाने गई दादी की हत्या, पड़ोसी युवक ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 18, 2026सात दिनों की साधना, श्रद्धा और सनातन गौरव का ऐतिहासिक ध्वजा यात्रा संपन्न, 171 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे माँ महामाया के दरबार
बिलासपुरOctober 17, 2026NTPC में कॉपर केबल की चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल 11 किलो कॉपर जप्त
