बिलासपुर। कांग्रेस नेता और CSIDC के चेयरमैन नंदकुमार साय का कहना है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की स्थिति सुधारने के लिए बहुत कहा लेकिन मुझसे कहा गया की 70 – 75 प्लस वालों के लिए पार्टी में कोई काम नही है। चर्चा के दौरान जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और स्व अजीत जोगी की बात आई तो उन्होंने एक अंधे और एक लंगड़े की कहानी सुनाई और कहा दोनो एक दूसरे के मदद से मेला पहुंच गए।
नंदकुमार साय बुधवार को छत्तीसगढ़ भवन में चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा में रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करता रहा। पार्टी के बड़े नेता सुनने के लिए तैयार नहीं थे। ट्राइबल लीडरशिप की बात हुई तो कहा गया की आपके नाम पर लोग सहमत नहीं है। पार्टी की स्थिति ठीक करने के लिए कुछ सुझाव देते थे तो गंभीरता से नहीं लेते थे। ऊपर से कह दिया गया की 70 – 75 प्लस वालों के लिए पार्टी में कोई काम नही है। मतलब साफ था की सीनियर लोगों को कोई कदर ही नही है। इससे अच्छा यही था की पार्टी को अलविदा कह दिया जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विश्वासघात करने के आरोप पर श्री साय ने कहा की ये आरोप गलत है। बल्कि अरुण साव के आने के बाद तो पार्टी की स्थिति और खराब हो गई है। आगे आगे देखिए की पार्टी की कैसी दुर्गति होने वाली है। उन्होंने कहा 2003 में जब अजीत जोगी ने लाठी चार्ज किया था तो पार्टी के 166 घायल हुए थे। मेरा भी पैर टूटा था और प्लास्टर लगाके पूरे प्रदेश में घूमकर चुनाव प्रचार किया था। जोगी से लड़ाई तक हम पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल थे और जैसे ही सरकार बनी हम बाहर हो गए। जबकि अटलजी ने छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनाया ही इसलिए था की यहां आदिवासी नेतृत को अवसर मिले। लेकिन वो अवसर आजतक तक नहीं मिला। कब मिलेगी इसकी कोई गारंटी भी नहीं है। चर्चा के दौरान जब भाजपा सरकार के समय डॉ रमन सिंह और अजीत जोगी की जुगलबंदी की बात आई तो उन्होंने एक अंधे और एक लंगड़े की कहानी सुनाई और कहा कि दोनो मेला जाना चाहते थे। लंगड़े ने अंधे के कंधे पर सवार हो गया। इसके बाद लंगड़ा रास्ता बताता गया और फिर दोनो मेला पहुंच गए.. इतना कहने के बाद श्री साय जमके ठहाका लगाते हुए प्रेसवार्ता समाप्त कर दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
