बिलासपुर। कोटा, रतनपुर, बिल्हा , पचपेडी, बेलगहना और कोरबा जिले के कई क्षेत्रों में चोरी करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आदतन चोरों के खिलाफ जिला जांजगीर में 19 प्रकरण दर्ज दर्ज है। चोरों के कब्जे से चोरी के 10 मामलों में सोने एवं चांदी के आभूषणों के साथ नकदी जप्त की गई है।
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला बिलासपुर के देहात थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महिनों से गांव के सुने मकान में ताला तोडकर आलमारी एवं पेटी में रखे सोने एव चांदी के जेवरात एवं नकदी रकम की चोरी की घटना हुई थी। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मामले का शीध्र निराकरण एवं चोरी के माल मशरूका एवं अपराधिेयो के पतासाजी हेतु निर्देशित कर थाना कोटा एवं ए सी सी यू बिलासपुर की सयुक्त टीम गठन कर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति मधुलिका सिंह , ए सी सी यू नोडल अधिकारी सी एस पी सुदीप सरकार,एस.डी.ओ.पी कोटा श्रीमति नुपूर उपाघ्याय के नेतृत्व में थाना कोटा , रतनपुर बेलगहना चैकी थाना पचपेडी एवं थाना बिलहा के ग्रामीण क्षेत्र में सुने माकन पर अपराधियो के द्वरा घूम घूम ताला तोडकर पेटी व आलारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात व नकदी रकम के चोरी के आरोपियों के पतासाजी पर टेकनिकल इनपूट एवं पूर्व के अपराधिक रिकार्ड से पतासाजी कर जिला कोरबा के उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ में तीनो आरोपी साईन मोटर सायकल में बैठकर दोपहर के समय जब ग्रामीण खेती किसानी करने खेत के तरफ या अन्य काम से बाहर जाते है तब मकान सुना एवं ताला लगा देखकर उक्त मकान को निशाना बनाकर चोरी के घटना को अंजाम देते थै अपराध करना स्वीकार किये जिसमें जिला बिलासपुर के विभिन्न थानों के कुल 09 प्रकरण तथा थाना पाली जिला कोरबा का 01 प्रकरण में उपरोकत सोने एवं चांदी के जेवरात नकदी रकम तथा आरोपी विनोद कुमार वासुदेव के द्वारा चैरी किये गये नकदी रकम से क्रेटा कार खरीदना एवं उक्त रकम से किस्त पटाना बताने से चोरी के रकम से सपत्ति क्रय करना पाये जाने से क्रेटा कार को प्रकरण में जप्त किया गया तथा आरोपी राज प्रजापति उर्फ लल्लु के द्वारा चोरी के रकम से बुलेट मोटर सायकल अपने चाचा के नाम से क्रय कर किस्त पटाना बताने पर उकत मोटर सायकल को जप्त किया गया है। विदित हो कि उक्त आरोपीगण पूर्व में भी जिला जांजगीर में वर्ष 2022-23 में दिन में चोरी करने के आरोप में जेल निरूद्ध हुये है प्रकरण विचाराधीन है। आरोपीगण 01. विनोद वासुदेव 02. भूपेंद्र राठौर उर्फ गुरुजी 03. राज उर्फ लल्लू प्रजापति को अपराध सबुत पाये जाने पर कुल 10 प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपीगण के पूर्व अपराधिक रिकार्ड सलग्न कर प्रकरण में अग्रीम जांच की जा रही है तथा उनके सपत्ति की जांच कर विधिवत कार्यवाही किया जावेगा। कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज थाना कोटा , थाना प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , प्र आर 195 उमाशंकर राठौर , निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी एसीसीयू , उप निरीक्षक कमलेश बंजारे , प्र आर राहुल सिंह , आर धीरेंद्र तोमर,आर महादेव कुजुर , आरक्षक भास्कर साहू , आर. अविनाश कश्यप आर. समर बहादूर का सराहनीय योगदान रहा।
जप्त माल – 01. क्रेटा कार कीमती 10,00,000 रूपयें
02़ 01 बुलेट मोटर सायकल कीमती 1,50,000 रूपयें
03. होंडा एस पी साईन मोटर सायकल 1,00,000 रूपयें
04’. 10 जोडी चांदी का पायल , 01 नग सोने का मंगल सुत्र , 05 नग सोने का पत्ती लाकेट , 05 सोने का पांच दाना, 04 नग चांदी का अगुंठी , 01 जोडी सोने का टाप्स, 02 नग सोने का फुल्ली , 01 नग सोने बच्चे का लाकेट, 01 नग चांदी का चांबी छल्ला , 01 नग चांदी का हाथ पोछनी, 01 नग चांदी का बच्चों का चुडा , 04 नग चांदी का बिछिया , 01 चांदी काा सिंदुर डिब्बा , 02 नग चांदी का करघन , सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती करीबन 6,00,000 रूपयें
05. गुल्लक का चिल्हर पैसा 1250 रूपयें
06 नकदी रकम 1,30,000 रूपयें
00 नाम आरोपी –
01. विनोद कुमार वासुदेव पिता सुखीराम वासुदेव उम्र 33 वर्ष
02. भुपेन्द्र सिंह राठौर उर्फ गुरूजी पिता चित्रभान सिंह राठौर उम्र 43 वर्ष
03. राज प्रजापिित उर्फ लल्लु पिता बलराम प्रजापति उम्र 19 वर्ष तीनो साकिनान डिपरपारा ग्राम मानिकपूर चैकी मानिकपुर थाना सिटर कोतवाली जिला कोरबा
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
