बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बीजा में पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 16 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 52 पत्ती तास के अलावा मात्र 2320 रुपए जब्त किए है। रकम जब्ती को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा है। लोग चटखारे लेकर चर्चा कर रहे है की जुआरी इतने गरीब तो नही है।
तखतपुर की पुलिस जुआ पकड़कर चर्चा में आ गई है। लोग इस कार्रवाई को लेकर चटखारे लेकर चर्चा कर रहे ही की जुआ खेलने वाले लोग इतने गरीब थे या पुलिस जब्ती की राशि ही कम बता रही है। लोगों का कहना है की जुआरी हजार – हजार रुपए लेकर भी बैठे होंगे तो 16 हजार रुपए होते है। दरअसल तखतपुर पुलिस का दावा है कि लगातार अवैध कार्य और अवैध नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लेकिन आज पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिल रही थी की ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी तादात में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम बीजा वा बेलसरी से अलग-अलग स्थानों से कुल 16 लोगो को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। आरोपी तास के पत्तों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। उनके स्थानों पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश तथा कुल ₹2320 नगदी रकम जप्त कर आरोपीगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
00 नाम आरोपी
1. नारायण पिता रामरतन कोल उम्र 40 साल
2. जगतराम पिता दुकालुराम कोल 65 साल
3. गजेंद्र सिंह पिता रामनाथ सिंह उम्र 42 साल
4. संतोष पिता भग्गू भारती उम्र 40 साल
5. रामचरण पिता चमरूराम कोल उम्र 43 साल
6. भानुप्रताप पिता बोधनलाल सतनामी, 60
साल सभी निवासी ग्राम बीजा थाना तखतपुर
7. अघन टंडन पिता समांरू राम, 55 साल
8. रामदिल बघेल पिता माखनलाल, 28 साल
9. लालदास खूंटे पिता छोटूराम, 44 साल
10.राजेश तांडे पिता खिलावन ताडे 42 साल
11.राजकुमार सतनामी पिता सुधेराम उम्र 43
साल
12.सुरेश पिता अनूप अनंत उम्र 34 साल
सभी निवासी ग्राम बीजा थाना तखतपुर।
13.फूल सिंह पिता भंगर 55 वर्ष ग्राम
बेलसरी
14.रामकृष्ण आहूजा पिता गणेश 62 वर्ष ग्राम
बेलसरी
15.फागू राम कोसले पिता कोडूराम 65 वर्ष
ग्राम बेलसरी
16.रामदास पिता गिरवर 52 वर्ष ग्राम बेलसरी
कार्यवाही में – asi सालिकराम राजपूत, प्रधान आरक्षक नरेंद्र आरक्षक राकेश, ओंकार सिंह , मनमोहन कोशले , प्रीतम सिंह ध्रुव, एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 28, 2026किसान को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाकर मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
