बिलासपुर। पैसा नहीं देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। खेत बेचने के बाद आरोपी पति कर्जा चुकता करने के बजाए शराब पी जाता था। तब पत्नी ने उसे पैसा देने से मना कर दिया तो वह गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा निवासी दिलहरण दास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय मान दास मानिकपुरी उम्र (38) कुछ वर्ष पहले गाय बैल बेचने का काम करता था। काम बंद होने के कारण वह गांव वालों से उधारी पैसा लिया था। उधारी का पैसा वापस करने के लिए उसने अपना खेत बेच दिया। खेत बेचने के बाद पैसे को उसकी पत्नी इंद्राणी बाई व उनके बेटे ने रख लिया। बाद में कुछ पैसे को उसकी पत्नी ने अपने पति को कर्जा चुकाने के लिए दिया। लेकिन इंद्राणी के पति ने पैसे को शराब में उड़ा दिया और दोबारा फिर पैसे की मांग करने लगा। इस पर उसकी पत्नी इंद्राणी बाई ने पैसा देने से इंकार कर दिया। तब दिलहरण दास मानिकपुरी ने कल शराब के नशे में धुत होकर बीती रात करीब़ अढ़ाई बजे कुल्हाड़ी से सोए हुए पत्नी के सिर वार कर दिया। जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद वह भाग गया। वही घर में सोए हुए बेटे ने घटना की जानकारी जूनापारा चौकी में दिया। चौकी प्रभारी मनोज शर्मा तुरंत अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और आरोपी पति की पतासाजी में जुट गए। आरोपी को पकड़ लिया गया और थाना लाया गया। उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पंचनामा कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
