बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम गुरुवार को देर रात शहर के बारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को एक भी बार खुला हुआ नही मिला। इससे स्पष्ट है की बार संचालकों को निरीक्षण की खबर लीक हो गई थी। अब सवाल ये उठ रहा है की विभाग वो जयचंद कौन है जो सूचना लीक कर रहा है।
आबकारी की टीम ने गुरुवार देर रात शहर के शराब दुकानों और बारों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देश पर टीम बनाकर निकली टीम को शहर में न तो कोई शराब दुकान खुला मिला और न ही कोई बार खुला मिला। जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने उत्तर क्षेत्र के FL 3 के सभी बार का जायजा लिया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनन्द कुमार वर्मा के साथ आबकारी उपनिरीक्षक प्रदीप वर्मा ने बृत्त बिल्हा और वृत्त पूर्व में स्थित सभी बारों का निर्धारित समय पर बंद होना पाया। जांच प्रक्रिया के दौरान संचालकों को शासन और कलेक्टर के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। इसी तरह सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय, आबकारी उपनिरीक्षक दीपक ठाकुर के साथ थाना तारबहार और सिविल लाईन पुलिस टीम के साथ बस स्टैण्ड, 36 सिटी मॉल का निरीक्षण किया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनन्द कुमार वर्मा और आबकारी उपनिरीक्षक प्रदीप वर्मा ने बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के अलावा आस-पास के क्षेत्रों का जायजा लिया। शराब का अवैध परिवहन और विक्रय मामले में जांच पड़ताल की। इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामाग्री नहीं मिली। पूरे शहर के बारों का समय पर बंद पाया जाना विभाग के निरीक्षण पर स्वालिया निशान लग एह है। एक साथ बारों के बंद मिलने से साफ हो रहा है की निरीक्षण की सूचना बार संचालकों को पहले से ही हो गई थी।
प्रभारी अधिकारी एमएन सिन्हां के अनुसार कलेक्टर के निर्देश अलग अलग टीम का गठन किया गया था। सभी टीमों को अलग अलग क्षेत्रों में भेजकर FL 3/3 (क)/4 (क) हॉटल, बार, क्लबों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी बारों को निर्धारित समय में यानि रात्रि 12:00 बजे बंद पाया गया।
सिन्हां ने बताया कि निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया को आबकारी स्टॉफ और पुलिस बल के साथ अंजाम दिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
