तखतपुर। पीछले 12 दिन से केशरूवाडीह के स्कूल में ताला लटक रहा है। इस बात की जानकारी न तो BEO को है न ही DEO को है। स्कूल के बंद होने का कारण भी बड़ा जोरदार है। शिक्षक का गांव के दो आदमी से झगड़ा हो गया और शिक्षक ताला लगाकर दूसरे दिन से गायब हो गया है। जबकि पुलिस दोनो युवकों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई कर चुकी है।
मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केशरूवाडीह के प्राथमिक स्कूल में पिछले 12 दिन से ताला लटक रहा है। विवाद केवल इतना है की दो बच्चो के पलक रिती साहू और दूजराम साहू ने शिक्षक से पूछ दिया की पढ़ाई के दौरान बच्चे बाहर घूमते है। इतना पूछते ही शिक्षक सूरज कुर्रे दोनो से भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि जरहागांव थाना फोन करके पुलिस को बुलानी पड़ गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनो युवक को थाने ले गई धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दिया। पुलिस कार्यवाही होने के बावजूद शिक्षक स्कूल आना बंद कर दिया है। स्कूल बंद हो जाने से बच्चो को रोज भटकना पड़ रहा है। बच्चें घर से तैयार होकर स्कूल लाते है पर शिक्षक के न आने के कारण वापस लौट आते है। अब आलम ये है की स्कूल पिछले 12 दिनों से बंद है। ग्रामीण पिल्लूराम साहू, रिती साहू, दुजराम साहू का कहना है कि स्कूल में शिक्षक समय पर नही आते है और समय से पहले चले जाते है। बच्चों की पढ़ाई अच्छे से नही हो रही है। इसी बात को लेकर शिक्षकों से चर्चा की जा रही थी पर शिक्षक सूरज कुर्रे पालकों और ग्रामीणों के साथ विवाद करता है। घटना दिनांक को भी शिक्षक सूरज कुर्रे के द्वारा विवाद किया गया और उसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने रिती साहू और दुजराम साहू के ऊपर कार्यवाही की। इसके बाद भी शिक्षक इस बात को लेकर अड़ा हुआ है कि जब तक ग्रामीण पर पुलिस बड़ी कार्यवाही नही करती तब तक वे स्कूल नही जाऐंगे। ग्रामीणों का कहना है की बच्चों को अभी तक नि:शुल्क पुस्तक, ड्रेस नही मिल रहा है। मध्यान्ह भोजन स्कूल में नही बन रहा है। यही नहीं छत्तीसगढी ओलम्पिक का संचालन भी नहीं किया जा रहा है। बताया जाता है कि जिस शिक्षक का विवाद ग्रामीणों से हुआ है उस शिक्षक के रिश्तेदार विभाग के उच्चपदों पर पदस्थ है। जिनके संरक्षण के चलते शिक्षक द्वारा मनमानी करते हुए और बिना भय के स्कूल बंद कर घुम रहे है। जबकि सरपंच ने भी स्कूल बंद होने की जानकारी उच्च अधिकारीयों को कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
