बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को जमकर बवाल हुआ। तीन कथित मीडिया कर्मी मसानगंज में सर्वे के लिए घुसे थे लेकिन वो भाजपा सरकार की उपलब्धियां बता रहे थे और कांग्रेस की आलोचना करते हुए लोगों को बरगला रहे थे। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने तीनो को पकड़कर थाने ले आए।
मिली जानकारी ली अनुसार रविवार को तीन मीडियाकर्मी जिसमे से दो महिला और एक पुरुष था सर्वे करने के लिए गए थे। तीनो घर घर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण और जांच कर रहे थे। वार्ड के नागरिकों ने कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को बताया कि सर्वे करने आए युवक-युवतियों के द्वारा पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धि और वर्तमान कांग्रेस सरकार की कमियों को गिनाया जा रहा है। इससे नाराज कांग्रेस के पूर्व पार्षद तैयब हुसैन, शहर ब्लॉक एक के अध्यक्ष जावेद मेमन और कांग्रेस के पदाधिकारी दोनों युवती और युवक को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और कार्रवाई करने की मांग की। पूछताछ में युवक-युवतियों ने बताया कि किसी अनामिका दुबे के अधीन वह काम करते हैं जो ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के नाम पर यह सर्वे उनसे करवा रही है। कांग्रेसियों का आरोप है कि पकड़े गए युवक युवती भाजपा के एजेंट हैं जो घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन की आड़ में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने तीनो को पकड़कर सिविल लाइन थाना लेकर आ गए और तीनो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इसी बीच भाजपा के प्रवीण दुबे भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गए।
मतदाता सूची का सत्यापन करने घर पहुंचे दीपक कुमार राजपूत, रेशमी नवरंग और छाया साहू के पक्ष में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने बातचीत बातचीत करने लगे तो कांग्रेसी भड़क गए। जिसको लेकर सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा हुआ और नौबत झूमा झटकी तक पहुंच गई। भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारीयो के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों शांत हुए। इधर कांग्रेसियों ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए घर-घर जाकर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने कांग्रेस नेता तैयब हुसैन की शिकायत पर दीपक कुमार राजपूत, रेशमी नवरंग और छाया साहू के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। वही सर्वे कराने वाली अनामिका दुबे को भी थाने तलब किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
