30 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा
महापौर रामशरण यादव ने सौंपा पदोन्नति आदेश
बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के 30 कर्मचारियों को आज पदोन्नति का तोहफा मिला। दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश पत्र सौंपा। इस अवसर पर सभापति शेख नजीरूद्दीन भी मौजूद रहें। इस दौरान महापौर यादव ने पदोन्नत सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा की यह प्रमोशन कर्मचारियों की ईमानदारी और मेहनत का फल है। भविष्य में इसी तरह के जनहित में कार्य करें। ताकि शहर का विकास अनवरत गति से होती रहे। नगर निगम एक परिवार की तरह है और परिवार का प्रत्येक सदस्य जनता के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने कटिबद्ध है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर नगर निगम में पहली बार सफाई कर्मी को भी पदोन्नत किया गया है। नगर निगम ने साढ़े तीन साल में लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नत किया है, जो एक इतिहास है। जिन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया उनमें सहायक राजस्व निरीक्षक से उप राजस्व निरीक्षक,सहायक ग्रेड 3 से ग्रेड 2, भृत्य से सहाय राजस्व निरीक्षक और स्वच्छता निरीक्षक से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए। आज के कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल, सुरेश टंडन, रामप्रकाश साहू समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
00 30 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति
नगर निगम बिलासपुर से 30 कर्मचारी पदोन्नत हुए। जिसमें श्रीमती आशा शुक्ला सहायक ग्रेड-2 से सहायक कार्यालय अधीक्षक, श्री दिनेश जायसवाल राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी, श्रवण कुमार जायसवाल, गिरीराज यादव, श्रीमती स्वर्णलता राजपूत, सुश्री रमणी मुदलियार, श्रीमती जेहरा बानो, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, श्रीमती कुंती भोसले, श्रीमती सावित्री यादव, संतोष यादव, श्रीमती शशिबाला कोका, प्रमोद यादव, नीकराम यादव आदि सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 पर पदोन्नत हुए। इसी तरह आशुतोष सिंह भदौरिया राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, प्रभात जोशी स्वच्छता व रतन टैगोर स्वच्छता निरीक्षक से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक बनाया गया। योगेन्द्र देवांगन, गौरव प्रकाश शुक्ला व रविन्द्र दुबे सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक बनाएं गए। इसी प्रकार विजय पटेल व श्री पुन्नीलाल यादव को भृत्य पद से सहायक ग्रेड-3 बनाया गया है। रमेश साहू लाईनमेन व श्री श्याम चमकेल सफाई कामगार को सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति दी गई। सुरक्षागार्ड जयप्रकाश दुबे को सहायक राजस्व निरीक्षक बनाया गया। श्रीमती सुशीला बाई कौशिक भृत्या से सहायक राजस्व निरीक्षक बनीं। वहीं अशोक सिंह, महेश्वर प्रसाद, संतराम पोर्ते व राजाराम सिरसो को माली से सहायक राजस्व निरीक्षक बनाया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 13, 2026मंगला में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, 77 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट, अदानी को गैस सप्लाई के लिए छठघाट और मंगला में मिलेगा जमीन, नगर निगम की सामान्य सभा में प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 13, 2026रविवारीय राम कथा में शामिल हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं उनके सहयोगी गण, दो शब्दों के मेल से बना है रामायण
बिलासपुरApril 13, 2026होटल महावीर का संचालक खिला रहा था जुआ, 8 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए भी जप्त
बिलासपुरApril 12, 20266 किलो गांजा के साथ दो बहनें गिरफ्तार, नाम बदल – बदलकर बेचते थे गांजा
