बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ के राज्य संगठन आयुक्त सीएल चंद्राकर ने 1 अगस्त को विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर मेयर निवास में महापौर रामशरण यादव को स्कार्फ पहनाकर और फ्रेंडशिप नॉट लगाकर स्वागत किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया। आयुक्त श्री चंद्राकर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विश्व स्काउट जम्बूरी लंदन में विश्व स्कार्फ दिवस की स्मृति में 1 अगस्त को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया जाता है। उन्होंने स्कार्फ दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर रोवर लीडर डॉ. प्रदीप, रेंजर लीडर सरना सिघा, रोवर लीडर महेन्द्र बाबू टण्डन, शिव कुमार साहू, सूर्यकांत खूंटे, शिवा यादव, रोवर कृष्ण कुमार साहू, विकास पटेल, चंद्रशेखर पंकज, रेंजर मुस्कान मैत्री, स्नेहा यादव, रागिनी यादव, ध्वनि हुमने आदि मौजूद रहे। एमएम
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
