बिलासपुर। जिले के मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि जिले में 30 मतदान केंद्रों का अलग अलग कारणों से स्थान बदल दिया गया है। मतलब पीछले विधान सभा चुनाव में लोग जहां वोट डालने जाते थे वहां मतदान ही नही होगा।
विधान सभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। माना जा रहा है की अक्टूबर के पहले हफ्ते में आचार संहिता लग जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशानिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। आज कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रेसवार्ता लेकर अभितक की तैयारी के संबंध ने जानकारी दी। श्री झा ने मंथन सभा कक्ष में पत्रकारों को बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया जाएगा। सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 2 अगस्त से 31 अगस्त रहेगा। पुनरीक्षण के दौरान विशेष शिविर का आयोजन 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्तियों का निराकरण 22 सितंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधन तथा विलोपन के लिए फार्म 06, 07, 08 भरवाए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 6 नये मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में वर्तमान में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1684 है, पहले 1678 मतदान केन्द्र थे। जिले में मतदाताओं की संख्या 15 लाख 15 हजार 161 है, जिसमें पुरूष मतदाता 7 लाख 63 हजार 525, महिला मतदाता 7 लाख 51 हजार 539 और तृतीय लिंग मतदाता 97 है। कलेक्टर ने बताया कि आगामी चुनाव के लिए जिले में 25 मतदान केंद्रों का भवन बदल दिया गया है 30 मतदान केंद्रों का स्थान परिवर्तन किया गया है। जबकि 58 केंद्रों के अनुभाग में परिवर्तन किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
