जांजगीर। जिले के देवरी ग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 लड़कियों की हत्या कर दी है। चारों के शव बिस्तर में पड़े हुए थे। खाट, बिस्तर और कमरा पूरा खून से भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी में देशराज कश्यप अपनी पत्नी मोंगरा बाई (40) और 3 बेटियां पूजा (16), भाग्य लक्ष्मी (10) और याचना (6) के साथ रहता था। आरोपी का पिछले 10 साल से मानसिक रोगी है और उसका कई साल से इलाज चल रहा था। 31 जुलाई की रात खाना खाने के बाद मां और तीनों बेटियां कमरे में सोने के लिए चली गईं। रात में ही आरोपी देशराज उठा और फावड़े से सो रही पत्नी और तीनों बेटियों को मार डाला।
1 अगस्त और 2 अगस्त को दिनभर गांव ले लोगों ने परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने सरपंच को मामले की जानकारी दी। सरपंच देशराज के घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर पत्नी मोंगरा बाई और तीनों बेटियों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे और घर में खून ही खून फैला हुआ था। एक लाश दरवाजे पर भी पड़ी मिली। एक बेटी की लाश जमीन पर पड़ी थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद बेटियों की नींद खुल गई होगी और उन्होंने भागने की कोशिश की होगी, लेकिन उन्हें इसका मौका नहीं मिला और पिता ने ही मां के बाद तीनों बेटियों की भी हत्या की होगी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 सालों से आरोपी देशराज का मानसिक इलाज चल रहा है। 31 जुलाई को भी वो अपने साले के साथ डॉक्टर से इलाज कराने बिलासपुर गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी को बलौदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। वहीं मौके पर जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
