बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में चल रहे उन्नयन कार्य को देखने आज जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव झा उन्नयन कार्य के नोडल आफिसर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से एयरपोर्ट अब तक हुए कार्य और निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर झा ने एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के उन्नयन कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी एवं ठेकेदार को दिए। इसके अलावा रनवे के पास निर्माणाधीन आइसोलेशन बेय को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है। ज्ञात है की चकरभाटा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का 3 सीबीएफआर से 3 सीआईएफआर कैटेगरी में उन्नयन किया जा रहा है जिसके बाद एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू हो सकेगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजीव झा ने रक्षा विभाग से वापस मिले 1012 एकड़ जमीन को अपने अधीन कर जल्द प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करने कार्य योजना तैयार करने के निर्देश एयरपोर्ट डायरेक्टर को दिए। उन्होंने कहा 3 सीआईएफआर कैटेगरी हो जाने के बाद नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी जिसका बाद आगे के लिए भी काम करना है ताकि बिलासपुर एयरपोर्ट में आवागमन बढ़ाने और सर्वसुविधायुक्त बनाया जा सकें। एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग उन्नयन कार्य में फाल सिलिंग, टेनसाइल क्लाथ का शेड, पेवर ब्लाक का पाथ वे, एसी और लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नाइट लैंडिंग के लिए सीसीआर रूम का भी निर्माण किया जा रहा है जहां इलेक्ट्रॉनिक पैनल स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा रनवे के लिए अतिरिक्त जमीन और फेंसिंग कार्य का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
