बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई ने आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर बवाल मचाया। यूनिवर्सिटी में यह बवाल कुलपति के तानाशाही रवैए को लेकर की गई। कुलपति ने यूजी, पीजी और पीएचडी की फीस में बेतहाशा फीस वृद्धि कर दी है। जिसके कारण छात्रों में भयंकर आक्रोश है।
शुक्रवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बेतहाशा फ़ीस वृद्धि को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक कैंपस के अंदर और बाहर कोई आ जा नही सके। आंदोलन करने ले पहले एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को कई बार बातचित करके ज्ञापन भी दिया था, लेकिन कुलपति और विवी प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ा। प्रबंधन बढ़ी हुई फीस वृद्धि को वापस लेने के लिए कोई प्रयास नहीं किया और न ही इस पर कोई विचार करने के लिए तैयार हुआ।
यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हो गया था। घंटे भर के अंदर हजारों की संख्या में छात्र कैंपस के अंदर पहुंच गए थे। उपस्थित सभी छात्र फीस वृद्धि वापस लेने के लिए नारे बाजी कर रहे थे। आंदोलन के शुरुआत में तो यूनिवर्सिटी प्रबंधन छात्र छात्राओं को धमकाने का प्रयास किया लेकिन छात्र सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद प्रशासन के द्वारा बार-बार समझाई देने के बाद भी छात्र धरना प्रदर्शन पर डटे रहें। अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से यह कहा गया कि दिनांक 7 अगस्त सोमवार की सुबह फीस वृद्धि को लेकर के बैठक की जाएगी और छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन को समाप्त किया। लेकिन अधिकारियों ने छात्रों का ज्ञापन नही लिया। इसके बाद आंदोलनरत छात्रों ने ज्ञापन को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर चिपका कर लौट गए। चारों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को चेतावनी दी है की यदि छात्र में फैसला नहीं आता है तो सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर के अंदर अधिकारियों का पुतला जलाया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
