तखतपुर। वार्ड में सड़क नही बनने से आक्रोशित पांच ने जमकर बवाल मचाया। मोबाइल टॉवर में चढ़कर सुसाइड करने के लिए भी तैयार हो गया। बड़ी मुश्किल से थानेदार और तहसीलदार के समझाने पर वह टॉवर से नीचे उतरा और कहा की मैं पंच हूं.. अपने वार्ड में सड़क नही बनवा पाया तो मुझे जिने का कोई अधिकार नहीं है…, मुझे मर जाना चाहिए …।
तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत देवरी में एक पंच जयशंकर चौबे सुसाइड करने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। ऊपर में चढ़ने के बाद पंच चिल्ला – चिल्ला कर कहने लगा मुझे जीने का कोई अधिकार नहीं…, बड़ी उम्मीद से लोगों ने मुझे पंच बनाया है और मैं एक सड़क तक नहीं बनवा पा रहा हूं…, मेरा मर जाना ही अच्छा है… उसकी ये बात सुनके पूरे गांव में कोहराम मच गया। कोई थाना फोन करने लगा.. तो कोई तहसीलदार को फोन लगाने लगा…, कोई उसे मानने के लिए दौड़ भाग करने लगे। गांव के लोग उसे बातचीत में उलझाकर रखे तब तक थानेदार और तहसीलदार भी पूरे स्टाफ के साथ पहुंच गए। पूरा गांव टॉवर के आसपास इकट्ठा हो गया। फिर टॉवर में चढ़े पंच से बातचित शुरू हुई। बहुत समझाने के बाद वह नीचे उतरा तो थानेदार से कहने लगा आप अपनी गाड़ी उस गली में चलाकर देखिए, फिर कहना…, आपकी सरकारी भी नहीं चल पाएगी उस दलदल में… मैं एक साल से कह रहा हूं… सड़क बनाओ… कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है…, मेरे वार्ड में भी लोग रहते है… कुछ उम्मीद करके ही मुझे सरपंच बनाया… और उनकी उम्मीद को पूरा नहीं कर पा रहा हूं तो जीने का मतलब ही क्या है ..? दरोगा साहब यही मेरा बयान है… यही लिख लेना दरोगा साहब .. अब आप लोग जाओ…, आप लोग सोच रहे होगे मैं दारू पिया हूं .. तो सुन लो … मैं दारू नहीं पिता… गुटका खाता हूं… गुड़ाखू करता हूं… दारू नहीं पिता…, यही मेरा बयान है।
दरअसल ग्राम पंचायत देवरी के पंच जयशंकर चौबे वार्ड में सड़क नही बनने से परेशान है। उसका कहना है कि कई बार सड़क के लिए प्रयास किया गया पर आज तक सड़क नही बनी। फिलहाल थाना प्रभारी तखतपुर एसआर साहू और नायब तहसीलदार राहुल साहू की समझाइश पर मामला सलट गया है। लेकिन सड़क नही बनी तो पांच को फिर से गुस्सा आ सकता है, इसके लिए अधिकारियों को तैयार रहना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
