बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। विभाग के अधिकारियों ने कम पाने वालों का चयन और अधिक अंक पाने वालों बाहर करने का मामला आया है। ये खेल पूरे जिले में खेला जब्त है और अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी वर्ष 2022 में सहायिका के पद पर भर्ती। के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। ग्राम सकर्रा वार्ड 2 के लिए भी एक पद खाली था। इस पद के लिए सुमन सूर्यवंशी ने सहायिका के लिए आवेदन किया। जुलाई 2023 में जब इसका परिणाम आया तो सुमन सूर्यवंशी का प्राप्तांक 48.60 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर था। इसके बाद 25 मई 2023 से 2 जून 2023 को दावा आपत्ति के लिए रखा गया। सुमन जब सकरी स्थित परियोजना कार्यालय पहुंची तो वहां के कर्मचारियों ने बताया कि लिस्ट में पहला नाम तुम्हारा है तुम्हारी ही नियुक्ति होनी है चिंता मत करना। इसी बीच जब महिला बाल विकास विभाग से दूसरी लिस्ट जारी की गई उसमें सुमन सूर्यवंशी का नाम नहीं था बल्कि उसकी जगह पर किसी प्रियंका बरेठ का नाम पहले स्थान पर था। जिसका प्राप्तांक 45.60 था। जब इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई तो अपील करने की सलाह दी। परियोजना अधिकारी ने यह भी कहा कि शिकायत करने पर कागज बिलासपुर, फिर सकरी आएगा इस तरह तुम परेशान हो जाओगी। शिकायत करने से कोई मतलब नही है। सुमन सूर्यवंशी का कहना है कि परियोजना अधिकारी के कहने के बाद भी वह कलेक्टर ऑफिस में शिकायत करने पहुंची जहां उनकी शिकायत को लेते हुए उन्हें दो-चार दिन बाद बुलाया गया था सोमवार को जब वह कलेक्टर ऑफिस पहुंची। इसी बीच उसने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग कार्यालय बिलासपुर में जाकर शिकायत किया जिसके बाद कागज मंगाकर जांच करने को कहा गया है। परियोजना अधिकारी ने कहा कि प्रियंका जिसका चयन हुआ है उसको 6 अंक गरीबी रेखा के आधार पर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दावा आपत्ति के निर्धारित समय सुमन अगर जमा कर देती तो इनका आंकलन उस पर होता।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
