पांच सौ करोड़ रुपए में होगा बिलासपुर स्टेशन का कायाकल्प, अकलतरा स्टेशन होगा सबसे खूबसूरत, democrecy के सवाल पर अधिकारी ने क्या कहा .. पढ़े खबर..

बिलासपुर। कोयला परिवहन को प्राथमिकता देने वाला रेलवे अचानक यात्री सुधाओं के विस्तार और स्टेशनों में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने का दावा करने लगी है। बिलासपुर रेल जॉन के 49 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इन सभी स्टेशनों में 32 महीने के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगे। रेलवे अकेले बिलासपुर स्टेशन में 465 करोड़ रुपए खर्च करने का दावा कर रही है। रेल विभाग के अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह प्रोजेक्ट सरकार के बजट से ही पूरा किया जाएगा। इसमें किसी निजी कंपनी की हिस्सेदारी नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ की जनता पिछले कई सालों से सैकड़ों ट्रेनों के निरस्त होने और लेट लतीफी को लेकर त्रस्त है। लोग ट्रेनों में सफर करने से तौबा करने लगे है। ऐसे समय में रेल मंत्रालय ने 25 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट लेकर आई है। इस योजना के तहत देश भर के 1309 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में बिलासपुर रेल मंडल के 17 स्टेशनों का भी कायाकल्प किया जाएगा। जिसमे बिलासपुर, उसलापुर, अकलतरा, नैला, बाराद्वार, चंपा, बेलपहाड़, रायगढ़, ब्रजराजनगर, कोरबा, पेंड्रारोड, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, बिजुरी, बैकुंठपुररोड, अंबिकापुर जैसे स्टेशन शामिल है। इन स्टेशनों का विकास आने वाले 70 साल को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। रेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर स्टेशन का सौंदर्यीकरण 12, 15 या 18 महीने में पूरा हो जाएगा। केवल बिलासपुर के स्टेशन को 32 महीने लगेंगे, क्योंकि यहां का प्रोजेक्ट बड़ा है। 465 करोड़ रुपए खर्च होने वाले है। यहां का बजट और बढ़ सकता है। रेलवे के अधिकारियों का दावा है 32 महीने बाद बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिला करेंगी। स्टेशन भवनों का डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा। बिलासपुर स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेंगे। इसके साथ ही चौथी लाइन शुरू किया जाएगा और दो नए प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जाएगा।
रेलवे देश भर में लोगों के परिवहन का पसंदीदा साधन है। इसको देखते हुए रेलवे अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन के प्रावधान पर जोर देते रहे हैं। अब रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया जा रहा है।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अभी इन स्टेशनों पर सभी मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन कायाकल्प के बाद स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का क्रांतिकारी विस्तार हो जाएगा।
इसमें आधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ अच्छी तरह से डिजाइन किए गए यातायात परिसंचरण, अंतर-मॉडल एकीकरण और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अच्छी तरह से डिजाइन किए गए साइनेज को सुनिश्चित करेगा । स्टेशन भवनों का डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।
रेल्वे की इस योजना के अंतर्गत स्टेशनों पर निम्नलिखित यात्री सुविधाओं का विस्तार की जाएगी।
जब democrecy.in ने अधिकारियो से पूछा की कोयला परिवहन को प्राथमिकता देने वाले रेल विभाग को अचानक यात्री सुविधाओं की सुध कैसे आ गई। अधिकारियों ने बताया कि आनेवाला 12-15 महीना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस बाई ट्रैक की चौथी लाइन कमीशन हो जाएगी। इसके बाद दो लेन गुड्स ट्रेन के लिए और दो लेन पैसेंजर ट्रेन के लिए उपलब्ध रहेगा। फिर कभी गुड्स ट्रेन को पास करने के लिए पैसेंजर ट्रेन को रोकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही यात्री ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी है और चल रहे ट्रेनों में कोचेस भी बढ़ाए जाएंगे।
• आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त फुटओवर ब्रिज का प्रावधान
• लिफ्ट एवं एस्कलेटर का प्रावधान
• सर्कुलटिंग एरिया का उन्नयन
• वेटिंग हाल और टायलेट्स का उन्नयन
• स्टेशन लाईटिंग में सुधार, साइनेज, ट्रेन एवं कोच इंडिकेटर बोर्ड्स की सुविधा /उन्नयन
• पार्किंग एरिया में वृद्धि
• प्लैटफ़ार्म एरिया का विस्तार / शेड द्वारा कवरिंग
• स्थानीय कला और संस्कृति के अनुसार स्टेशन के वाह्य स्वरूप का उन्नयन
00 बिलासपुर स्टेशन होगा खास
बिलासपुर स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े कामों के पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिला करेंगी ।
शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ इन स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। यह एकीकृत दृष्टिकोण रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्रित शहर के समग्र शहरी विकास की समग्र दृष्टि से प्रेरित है। कायाकल्प के बाद बिलासपुर स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेंगे . यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार बढ़ने की व्यापक संभावना विकसित होगी जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।
• स्टेशन बिल्डिंग के दोनों तरफ से भव्य एंट्री गेट होगा।
• लिफ्ट एवं एस्कलेटर का प्रावधान
• Eqivalent कार पार्किंग की सुविधा
• पूर्ण ग्रीन बिल्डिंग
• यात्री सुविधायुक्त विशाल कान्कोर्स
• विशाल छत आवरण
• नए बड़े फुट ओवर ब्रिज
• स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल, रेनहार्वेस्टिंग
• प्रस्तावित स्टेशन बिल्डिंग में हेरिटेज महत्व के साथ साथ स्थानीय कला और संस्कृति का समावेश रहेगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *