बिलासपुर। डॉ.रश्मि लता मिश्रा ने प्रेस क्लब में अपने गजलों व कविताओं की प्रस्तुति दी। छ.ग.बिलासा साहित्य मंच और बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ.मिश्रा ने प्रेम, राष्ट्रीयता और प्रकृति का महत्व अपनी कविताओं के माध्यम से बताया। उन्होंने अजी हुजूर देखिए खिली बहार आज है, माहताब हंस रहा है, बिेखर चांदनी आज है…जैसी कई गजलों की प्रस्तुति दी। किया भरोसा खुद से ज्यादा, उसने ही ठोकर खाई, जैसी कई कविताओं की प्रस्तुति दी। उन्होंने भुट्टे की खूबियां बताने वाली काव्य पंक्तियों से भी लोगों को कई नई जानकारियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने डॉ.मिश्रा के कविताओं की सराहना करते हुए इसी तरह के साहित्यिक आयोजन भविष्य में भी आयोजित करने की बात कही। उन्होंने डॉ.मिश्रा को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद संजय पांडेय ने की। उन्होंने कविताओं के भाव व कला दोनों पक्षों पर भी निरंतर काम करने की जरूरत बताते हुए कहा कि साहित्यिक आयोजन की तारीफ की। कार्यक्रम के संयोजक व्ही.व्ही.रमणा किरण ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान देवधर महंत, उज्मा अख्तर, राजीव अवस्थी, डॉ. शारदा, अनिल तिवारी, सुनीता मिश्रा, सुनील शर्मा, नीरजधर दीवान, अंजनी कुमार तिवारी, संतोष शर्मा सहित कई साहित्यकार मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
