बिलासपुर। कलेक्टर संजीव झा ने गुरुवार को अरपा में बन रहे बराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने उन्हें ये नही बताया कि पहला एक्सटेंशन जून में खत्म हो चुका है।
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत के साथ शहर में अरपा नदी को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना, पचरीघाट बैराज और शिवघाट बैराज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदारों से निर्माण कार्य के सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों को हर हाल में युद्धस्तर पर काम करके 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा को नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने अरपा रिवर फ्रंट में बन रहे उद्यान, रिवर व्यू रोड एवं परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों से कहा कि बिलासपुर शहर के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करें। आपको बता दें विभागीय अधिकारियों की उदासीन रवैया और ठेकेदार की लापरवाही निर्माण कार्य एक साल पिछड़ चुका है। एक बार एक्सटेंशन मिलने के बाद काम पूरा नही करा सके और जून में पहला एक्सटेंशन का समय भी समाप्त हो चुका है। अब दूसरा एक्सटेंशन देने की तैयारी की जा रही है। ठेकेदार इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा चुका है। विभागीय अधिकारी भी उनके प्रभाव में आ चुके है। लेकिन सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे और आला अधिकारियों के सामने दाल नहीं गल रही है। अब देखना ये है कि ठेकेदार 31 अगस्त तक काम पूरा होगा की नही।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
