बिलासपुर। सीवरेज प्रोजेक्ट सफल होगा कि नही अभी तय नही है। लेकिन इसकी सफाई करने के लिए 19 लाख रुपए की दो मशीन शहर पहुंच गई है। महापौर ने आज इस मशीन का ट्रायल भी देख लिया
विषैली गैस, अंधेरा, बदबू, गंदगी, जान का खतरा, जमीन से करीब 1०-15 फुट गहराई, इस स्थिति में अब सफाई कर्मियों को गहरी सीवर लाइन में सफाई करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहर में बनी गहरी सीवर लाइन की सफाई का कार्य अब मशीनों से किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 18 लाख 6० हजार रुपए में ग्रेविंग एंड रॉडिंग मशीन की खरीदी की है। मंगलवार को महापौर रामशरण यादव ने पंप हाऊस के पास मशीन का ट्रायल कर इसकी विशेषता जांची और इस मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि सीवर लाइन में सफाई का कार्य करने के लिए उतरने वाले सफाई कर्मियों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है। सीवर लाइन में कहां विषैली और जानलेवा गैस होगी, इसके बारे में अंदाजा नहीं लग पाता है। ऐसी स्थिति में कई बार सफाई करने वाले दुर्घटना के शिकार हो जाते है। ऐसे में शहर में सिवरेज की लाइन जाम होने इस मशीन की सहायता से सफाई की जाएगी। नगर निगम बिलासपुर में आई ग्रेविंग एंड रॉडिंग मशीन छत्तीसगढ़ में सीवरेज की सफाई के लिए खरीदी गई पहली मशीन है। इस दौरान जल विभाग के प्रभारी भरत कश्यप, विद्युत विभाग के प्रभारी सुनीता जुगल किशोर गोयल, सहायक अभियांता सुरेश बरुवा, प्रभारी कार्यपालन अभियांता अजय श्रीवासन, दिलीप कक्कड़, व निगम कर्मचारी आदि मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
