बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों से घुमन्तू पशुओं को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को जप्त कर रखने के लिए जिले के रहंगी और मोपका गौठान प्रमुख केन्द्र बनाया गया है। जप्त किए गए पशुओं को उनके मालिकों द्वारा निर्धारित समयावधि में नहीं ले जाने पर इन्हें विशेष पिछड़ी जनजातियों को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें स्वस्थ नर सांड पशुओं को जिले के बैगा बिरहोर जनजातियों के सदस्यों को कृषि कार्य में उपयोग हेतु बैलजोड़ी इकाई के रूप में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। बैलजोड़ी मिलने से उन्हें कृषि कार्य में बहुत मदद मिलेगी और उनके जीविकोपार्जन में भी वृद्धि होगी। कलेक्टर द्वारा उक्त कार्य के समुचित क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बैलजोड़ी इकाई का चयन एवं हितग्राहियों को इकाई वितरण का कार्य किया जाएगा। नगर निगम को बैलजोड़ी इकाईयों को वितरण हेतु काउ कैचर वाहन से रहंगी गौठान से वितरण स्थल तक पहुंचाने का कार्य दिया गया है, वहीं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को शिविर आयोजन कर वितरण में आवश्यक सहयोग एवं नवीन हितग्राहियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
