बिलासपुर। सिंचाई विभाग ने खुंटाघाट से पानी तो छोड़ दिया है लेकिन पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। कई स्थानों पर छोटी नहर टूट गई है या फिर जहां जरूरत नहीं है वहां पानी जा रहा है। विभाग का मैदानी अमला घर में बैठकर मॉनिटरिंग कर रहे है।
सीपत ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा है कि धनिया, परसाही, बनियाडीह, भौंराडीह, उसलापुर और हरदाडीह समेत दर्जनभर गांव के किसान पानी की समस्या से परेशान है। अल्प वर्षा के कारण खेत सुख गए है और बोनी और बियासी का काम अटक गया है। सिंचाई विभाग ने खुंटाघाट से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा है लेकिन मॉनिटरिंग के अभाव में वह पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण किसान आपस में लड़ रहे है। पानी के कारण कभी भी कुछ अनहोनी हो सकता है। कई जगह से नहर फूट जाने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। सिंचाई विभाग का SDO कभी झांकने तक नहीं आ रहा है। SDO की लापरवाही के कारण खांडा का रेस्ट हाउस जर्जर हो रहा है। श्री जायसवाल ने कलेक्टर से जल्द ही किसानों की समस्या दूर करने के लिए खा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
