बिलासपुर। अपने आप को पत्रकार बता महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले एक फर्जी पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। महिला रेलवे कर्मी से आदतन बदमाश स्वाधीन नाग चौधरी ने रेलवे दफ्तर के बाहर छेड़खानी की कोशिश की। शुक्रवार की दोपहर जब महिला रेलवे कर्मी अपने दफ्तर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी तो बदमाश स्वाधीन नाग चौधरी ब्रेजा गाड़ी में वहां आया और महिला रेलवे कर्मी से छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचकर अपनी गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। पुलिस ने आदतन बदमाश स्वाधीन नाग चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ज्ञातव्य है कि आदतन बदमाश स्वाधीन नाग चौधरी फर्जी पत्रकार बन के महिलाओं से धौंस जमा छेड़खानी करता है तथा पुलिसकर्मियों पर पत्रकार होने की धौंस जमाता है। उसके खिलाफ पूर्व से ही छेड़–छाड़ के 5 मामले दर्ज व धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय महिला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत है। शहर का आदतन बदमाश स्वाधीन नाग चौधरी महिला रेलवे कर्मी को ड्यूटी आने जाने के दौरान रास्ते में पिछा कर परेशान करता है। 7 अगस्त को महिला कर्मी को ऑफिस के बाहर रोकने की भी उसने कोशिश की थी। 9 अगस्त को महिला कर्मी जब शाम 6:30 बजे दफ्तर से घर जा रही थी तो ऑफिस के बाहर रोककर उसे धमकी दिया और बोला कि ड्यूटी कैसे करती है मैं देख लूंगा। शुक्रवार 11 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे के बीच महिला जब तितली चौक के ऑफिस से बाहर निकाल कर मोबाइल पर बात कर रही थी तब स्वाधीन नाग चौधरी वहां आया। और गलत नियत से हाथ पकड़ कर गाड़ी में बैठाते हुए अपने साथ चलने को कहने लगा।महिला कर्मी के मना करने पर जबरदस्ती उसे खींच कर कार में बैठाने लगा। महिला कर्मी के शोर मचाने पर वह भाग निकला। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अक्सर उसे नौकरी छुड़वाने व अन्य जगह शादी करने पर मंडप में ही जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 354(d) का अपराध दर्ज कर लिया है।
00 वकील को पड़ी जमकर फटकार
जब प्रार्थीया थाने में अपराध दर्ज करवा रही थी तो इसकी जानकारी थाने के ही किसी पुलिसकर्मी ने आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी तक पहुंचा दी। जिसके बाद आरोपी का वकील थाने पहुंच गया और थाना प्रभारी कमला पुसाम व थाने में मौजूद सीएसपी पूजा कुमार पर हाई कोर्ट अधिवक्ता होने की धौंस जमा कर एफआईआर दर्ज करने से रोकने लगा। जिस पर सीएसपी व थानेदार ने वकील को थाने के काम में हस्तक्षेप करने पर जमकर फटकार लगाते हुए थाने से चलता कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी की शहरी थानों के निचले स्तर के पुलिसकर्मियों से काफी सांठ–गांठ है जिसके चलते उसके खिलाफ शिकायत की जानकारी पुलिसकर्मियों के माध्यम से उस तक पहुंच जाती है। इसमें तारबहार थाने का भी एक चर्चित मामला है, जिसमें वहा पदस्थ एएसआई बदमाश स्वाधीन नाग चौधरी को विभिन्न मामलों– मुकदमों की डायरी पढ़वाता है, फिर उससे दिशा निर्देश लेकर उसके कहे अनुसार विवेचना को आगे बढ़ाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
