जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी कोटा में दिखाई ताकत, जन्मदिन के भव्य आयोजन में जुटे 20 हजार से अधिक लोग, कहा – कोटा को बनाना चाहता हूं अपना कर्मभूमि

बिलासपुर। पीछले दिनों कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी का कोटा क्षेत्र के मिट्ठूनवागांव में जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के बीच उन्होंने कोटा विधान क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर दी। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच उन्होंने कहा कि मेरा जन्मभूमि तो ये पहले से रहा है लेकिन अब आप सबके आशीर्वाद से कोटा क्षेत्र को अपना कर्मभूमि बनाना चाहता हूं।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधान सभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी ठोक दी है। उनके जन्मदिन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सद्भावना मिलन समारोह में 20 हजार से अधिक लोग जुटे। सोमवार को मिट्ठू नवागांव में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे से लेकर रात 7 बजे तक मेले जैसा माहौल रहा। एक तरफ मंच पर लोक कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहे और क्षेत्र के लोग उनकी मोहक प्रस्तुति पर झूमते रहे, तो दूसरी और श्री केशरवानी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भोजन की व्यवस्था की थी लिहाजा लोगों ने लजीज भोजन का भी आनंद लिया। मिट्ठू नवागांव के स्कूल मैदान में खचाखच भिड़ के बीच पेंड्रा से अपनी दावेदारी का ऐलान करते हुए हजारों लोगों के बीच केक काटा और सभी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की उनके पिता क्षेत्र के BDO रहे, उनका जन्म पेंड्रा में हुआ है, पेंड्रा का पूरा इलाका उनके पिता का कर्मभूमि रहा है और उनका जन्मभूमि है। अब इस इलाके को वो भी अपना कर्मभूमि भी बनाना चाहते है। इसके लिए आप सबके आशीर्वाद की मुझे जरूरत है। उन्होंने कहा की पेंड्रा में जन्म लेने के बाद स्कूल की पढ़ाई भी यही हुई। इसके बाद वो कालेज की पढ़ाई करने के लिए बिलासपुर चले गए। जब वो यहां से बिलासपुर गए तो उनकी पहचान विजय केशरवानी पेंड्रावाले के नाम से होती थी, पेंड्रा मेरी पहचान है। इस अवसर पर उन्होंने भूपेश सरकार की उपलब्धियां भी बताई और कहा की आजादी बाद से कोटा कभी दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को नहीं जिताया लेकिन पिछले कुछ चुनाव से कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ रहा है। वो चाहते है की आने वाले विधानसभा चुनाव में कोटा से कांग्रेस का प्रत्याशी हो जीते, चाहे प्रत्याशी कोई भी हो। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन पर उपहार मांगते हुए कहा की अबकी बार कोटा से कांग्रेस के प्रत्याशी को ही चुनाव जीताकर भेजना। यही आप सबका मेरे को जन्मदिन का उपहार होगा। लोगो से केसरवानी ने कहा कि कोरोनाकाल में हमारा पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित हो गए थे। लाख कोशिशों के बाद भी मैने अपने भाई को खो दिया, मैं भी कोरोना की चपेट में आ गया था। लेकिन सब के आशीर्वाद से मैं बच गया। अब आप सब ही मेरा परिवार हो, अब आपके सबके बीच रहकर क्षेत्र की सेवा करना चाहता हूं। केशवानी के इतना कहते ही समारोह में उपस्थित भिड़ विजय केसरवानी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। केशवानी के संबोधन के बाद प्रदेश की मशहूर लोक गायिका आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी और क्षेत्र के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का देर शाम तक लुत्फ उठाते रहे। इस अवसर पर पेंड्रा, कोटा और रतनपुर क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता पूरे समय उपस्थित थे। आपको बता दे विजय केसरवानी जिला अध्यक्ष बनने के बाद से ही पूरे जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे है। इस दौरान वो कोटा विधानसभा क्षेत्र में भी पूरे समय सक्रिय रहे। हर कार्यकर्ता के सुखदुख में खड़े होकर उनका संबल बढ़ाते आ रहे है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *