बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले दिनों अपने तीन अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में दुर्ग शहर में नगर वन का उद्घाटन कर आम नागरिकों के सुपुर्द दिया है। दूसरी ओर बिलासपुर में वन विभाग के अधिकारी नगर वन में काम के लिए अभी तक टेंडर भी नही निकल पाए है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की बिलासपुर वनमण्डल में कामकाज कैसे चल रहा है। हालांकि विभागीय सूत्रों की माने तो कागजों में नगर वन बन चुका है और भुगतान भी हो चुका है।
शहरवासियों को जंगल देखने के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए राज्य शासन ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत प्रदेश के सात शहरों में नगर वन का निर्माण करने का निर्णय लिया था। इसके लिए एक साल पहले संबंधित वनमंडल को सरकार ने एलाटमेंट भी कर दिया था। नगर वन में पौधारोपण के साथ जागिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक व ओपेन जिम तथा तरह-तरह की वाटिकाएं बनाई जानी थी। बिलासपुर वन मंडल को भी नगर वन के लिए दो करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन इस पैसे पर वन विभाग के अधिकारी कुंडली मारकर बैठे है। अधिकारी अभी तक वहां काम के लिए टेंडर तक नही निकाल पाए है। जब Democrecy.in ने DFO संजय यादव से पूछताछ की उन्होंने कहा कि जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। काम के देरी को लेकर उन्होंने पूर्व DFO निशांत कुमार पर डाल दिया और कहा की मैं तो अभी दस दिन पहले आया हूं काम क्यों देरी हुई ये पुराने DFO हो बता सकते है। यदि वर्तमान DFO की मान ले की जल्द टेंडर निकाला जाएगा तो कब खुलेगी और कब काम शुरू होगा ? ये अपने आप में सवाल है ? क्योंकि दो महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी और उसके बाद सारे अधिकारी और कर्मचारी चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे।
00 ये होगा नगर वन में
– नगर वन की सुरक्षा के लिए चारों तरफ होगी
फेंसिंग।
– लगाएंगे स्थानीय प्रजाति के पौधे और झाड़ियां।
– जैव-विविधता के लिए लगेंगी सजावटी
झाड़ियां, बेलदार, औषधीय, पुष्प व फलदार
पौधे।
– रेन वाटर हार्वेस्टिंग की होगी व्यवस्था।
– पर्यटकों के लिए बनाए जाएंगे पेयजल, बेंच,
फुटपाथ, जागिंग एवं साइकिल ट्रैक।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
