बिलासपुर। कांग्रेस ने प्रदेश के सभी विधानसभा की सीटों के लिए दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के जो पदाधिकारी या नेता चुनाव लडना चाह रहे है वो कांग्रेस भवन जाकर ब्लाक अध्यक्षों को आवेदन दे रहे है। यही कारण है कांग्रेस भवन में दिनभर दावेदारों की भिड़ लग रही है। बिलासपुर जिले के सभी सीटों के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिलासपुर और बेलतारा विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वाधिक आवेदन आ रहे है।
शुक्रवार को बिलासपुर सीट से पहला आवेदन महापौर रामशरण यादव ने जमा किया है। महापौर ने बेलतरा से भी दावेदारी पेश की है। इससे पहले सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कुमारी शैलजा के सामने बिलासपुर से अपनी दावेदारी पेश की है। महापौर ने तो बिलासपुर से ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष को कांग्रेस भवन अपना दावेदारी का फार्म जमा किया। कांग्रेस भवन में ब्लॉक को कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, विनोद साहू उर जावेद मेमन फार्म दे रहे है और जमा ले रहे है। बेलतरा से भुनेश्वर यादव और रामशरण यादव ने दावेदारी की है।
महापौर ने बिलासपुर और बेलतरा दोनो तरफ अपनी दावेदारी जताई है। बिलासपुर नगर निगम में 18 वार्ड बेलतरा में है जंहा निगम की योजनाएं संचालित है, जिसके चलते लाभ मिलने की उम्मीद है। महापौर के बड़े भाई भुवनेश्वर यादव इसके पहले बेलतरा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
