बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। 31 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी इसके बाद 1 सितम्बर को बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे महंत घासीदास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगे। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राज भवन में ही करेंगी। इस दौरान उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर आएंगी। यहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दीक्षांत समारोह के बाद वे रायपुर पहुंचकर विशेष विमान से दिल्लीे लौट जाएंगी। गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का यह दसवां दीक्षांत समारोह होगा जो रजत जयंती सभागार में संपन्न होगी।
दसवें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं (स्नातक, स्नातकोत्तर व पत्रोपाधि) में मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। साथ ही वे शोधार्थी जो 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर, 2022 के मध्य़ पीएचडी उपाधि हेतु पात्र होंगे। दीक्षांत समारोह का रिहर्सल 31 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। दसवें दीक्षांत समारोह में 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि तथा 76 विद्यार्थियों को स्वर्ण मंडित पदक प्रदान किये जाएंगे। जिनमें विश्वविद्यालय पदक, चांसलर पदक एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पदक तथा दानदाता पदक शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
