मुंगेली। सरगांव में क्रेशर ऑपरेटर के ऊपर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई है। परिजन क्रेशर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि प्लांट सुरक्षा को लेकर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती।
मिली जानकारी के अनुसार सरगांव थाना क्षेत्र के खमारडीह गांव में क्रेशर प्लांट चलता है। बताया जा रहा है की क्रेशर प्लांट का मालिक मोनू राजपाल है। इस प्लांट में शविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट में मशीन ऑपरेट करते वक्त ऑपरेटर महावीर ध्रुव के ऊपर पत्थर गिर गया। इससे मशीन ऑपरेटर पत्थर में दब गया। फिर पत्थर में दबे हुए ऑपरेटर को तुरंत निकाला गया और गंभीर स्थिति में बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक मशीन ऑपरेटर के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का घेराव कर दिया है। सभी क्रेशर मालिक के खिलाफ एफआईआर और परिजन को क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई थी। इस घटना से क्रेशर प्लांट में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने बताया कि प्लांट में सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
