बिलासपुर। एक राय होकर युवक से मारपीट करने वाले सरपंच और उसके 10 दस अन्य साथियों को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवचरण डहरिया पिता रामनारायण डहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 8.8.2023 को आरोपीगण एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर लाठी डंडा से प्रार्थी के साथ मारपीट किए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरपंच समेत दर्जनभर लोगों ले खिलाफ अपराध धारा – 147, 148, 294, 506, 323, 342 ipc
अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपीगणों को आज दिनांक 21.8.2023 को गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से धारा 151/107, 116 (3) सीआरपीसी में पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
00 नाम आरोपी
1. उमेश ध्रुव पिता धनऊराम निवासी ग्राम ढनढन।
2. नरेंद्र ध्रुव पिता उमेश ध्रुव निवासी ग्राम ढनढन।
3. दिनेश निर्मलकर पिता सुखनैन निर्मलकर निवासी ग्राम ढनढन।
4. शिवम निर्मलकर पिता दिनेश निर्मलकर निवासी ग्राम ढनढन।
5. हरीश कौशिक पिता निरंजन लाल कोशिक निवासी ग्राम ढनढन।
6. निरंजन लाल कौशिक पिता स्वर्गीय राम झूला निवासी ग्राम ढनढन।
7. मल्लू गोंड पिता धनीराम गोंड निवासी ग्राम ढनढन।
8. अजय केवट पिता परदेसी केवट निवासी ग्राम ढनढन।
9. रमेश मरावी पिता भूषण मरावी निवासी ग्राम ढनढन।
10. आकाश साहू पिता रामसनेही साहू निवासी ग्राम ढनढन।
11. संजय साहू पिता जत्ती राम साहू निवासी ग्राम ढनढन।
कार्यवाही में – निरीक्षक थाना प्रभारी एस. आर. साहू, asi भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार, आरक्षक राजेश डाहिरे, मनमोहन कोशले, मोहम्मद अली, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
