बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा के चुनावी मैदान में कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रत्याशी के लिए विमल अग्रवाल ने भी दावा किया है। अंतिम दिन उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को अपना आवेदन सौपा।
सोमवार को बिल्हा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता विमल अग्रवाल ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपने समर्थकों के साथ अपना आवेदन बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजली कौशिक को सौपा।
वर्षों से कांग्रेस से जुड़े विमल अग्रवाल वर्तमान में कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मे आमंत्रित सदस्य सहित पार्टी के बिल्हा जोन प्रभारी भी है। बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के विधायक प्रतिनिधी रहते हुए उनके विधानसभा चुनाओं में संचालक की महत्वपूर्ण भूमिका का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है। साथ ही विगत बिल्हा नगर पंचायत के चुनाव में दस वार्डों के प्रभारी रहते हुए कांग्रेस का परचम लहराने में सहायक की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर चुके है।ए
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
