सरगांव। संकुल केंद्र चुनचुनिया में कबाड़ से जुगाड़ टीएल एम प्रदर्शनी एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक एवं बच्चों ने सहभागिता दी। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्तर में पूर्व माध्यमिक शाला सल्फा के छात्र निलेश कुमार ने प्रथम एवं भानु प्रताप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक शाला स्तर पर प्राथमिक शाला चुनचुनिया की छात्रा कु तनुजा ने प्रथम एवं तनबीर ध्रुव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबाड़ से जुगाड़ टीएलएम प्रदर्शनी में प्राथमिक स्तर में प्राथमिक शाला सल्फा प्रथम एवं प्राथमिक शाला चुनचुनिया द्वितीय पूर्व माध्यमिक स्तर में पूर्व माध्यमिक शाला सल्फा प्रथम एवं पूर्व माध्यमिक शाला चुनचुनिया द्वितीय स्थान पर रहे। ग्राम पंचायत चुनचुनिया की सरपंच श्रीमती संतोषी निषाद के द्वारा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों को पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चुनचुनिया की सरपंच श्रीमती संतोषी निषाद, सचिव व्यास नारायण, संकुल समन्वयक भगवती प्रसाद मिश्र, भूपेन्द्र कुमार लाल, मनोज कुर्रे,संपत खैरवार,रमेश कुमार वर्मा, जेम्स कुमार टोप्पो, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती पुष्पा निषाद, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती हितेश्वरी वर्मा, श्रीमती रजनी श्रीवास, सहित एस एम सी के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
