बिलासपुर। कोटा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने-खेलवाने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 पासबुक, 40 एटीएम कार्ड, 04 नग मोबाइल और 25 हजार रुपए नगद जब्त किया है। इसके अलाव बैंक अकाउंट को सीज कर दिया है जिसमे दो करोड़ रुपए जमा है।
पीपरखूंटी निवासी नरोत्तम विश्वकर्मा ने 25.08. 2023 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम खैरझिटी का सुरेश नवरंग 04-05 माह पूर्व हमारे गांव में आया और एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने पर ₹10000 रकम मिलेगा कहकर बता रहा था। मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से मैं सुरेश नवरंग के झांसे में आकर अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड खाता खुलवाने के लिए दिया था। सुरेश नवरंग, राहुल वाधवानी व उसके साथियों ने मुझे धोखे में डालकर मेरे नाम से खाता खोलकर खाते का ऑनलाइन सट्टा में उपयोग किया। लिखित आवेदन पेश करने पर 420, 34 भा.द.वि. का पाए जाने से अपराध पंजीबद का विवेचना लिया गया। विवेचना दौरान संदेहियों से पूछताछ किया गया। जिन्होंने महादेव-अन्ना रेड्डी के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिलाना स्वीकार किया। मेमोरेंडम कथन के अनुसार आरोपीयों का ऑनलाइन लेनदेन होने से करीबन 2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में सीज कराया गया है तथा आरोपीगणों से 50 नग बैंक खाता, 40 नग एटीएम कार्ड तथा 04 नग मोबाइल एवं नगदी ₹25000 जप्त किए गए हैं। आरोपीगण बैंक के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ साथ साठगांठ कर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना करने के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाते थे। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा में करते थे ऐसे 50 अकाउंट की पहचान की गई है। इन फर्जी अकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाइल वालों से मिलकर फर्जी सिम अकाउंट से लिंक करते थे। मामले में विवेचना के दौरान धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम जोड़ी गई। वजह सबूत के आधार पर मामले के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
आरोपीगण-
01.राहुल वाधवानी पिता स्व. रामचंद्र उम्र 33 साल साकिन सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाइन
02. पारथ साहू पिता फत्तेराम उम्र 45 साल साकिन बरद्वार थाना कोटा
03. वासुदेव खुसरो पिता होरीलाल खुसरो उम्र 30 साल साकिन पिपरखूंटी थाना कोटा
04. सुरेश नवरंग पिता श्याम लाल उम्र 35 साल साकिन घर जीटी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
