बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने जिले में शहर से लेकर गांव तक धमाल मचाया। एक साथ आधा दर्जन से दुकानों में धावा बोलकर नगदी समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया है। सत्यम चौक में मेन रोड स्थित टाइटन शो रूम, मान्यवर रेडीमेड के साथ ही बुधवारी बाजार के मेडिकल स्टोर और शनिचरी बाजार की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जबकि परसदा में चोरों ने मंदिर में घुसकर हनुमानजी की मूर्ति से चांदी की मुकुट चोरी कर ले गया।
शुक्रवार की रात पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोर उन्हे चुनौती देते हुए माल पर करने में मस्त थे। चोरों ने थानों के बेहद नजदीक के दुकानों को अपना निशाना बनाया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सिविल लाइन थाने से महज कुछ दूर स्थित सत्यम चौक से लेकर अग्रसेन चौक जाने वाली मेन रोड में वर्ल्ड ऑफ टाइटन के नाम से घड़ी का शो रूम है। उसके बाजू में ही कमलेश ट्रेडर्स और मान्यवर रेडीमेड शॉप भी है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने यहां चार दुकानों को निशाना बनाया। छत और दुकान के पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने इन चारों दुकानों के गल्ले में रखे नगदी पैसों को चोरी किया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने चारो दुकान से लगभग 15 लाख रुपए चोरी किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार सब्जी मंडी स्थित कंचन मसाला को बीती रात चोर ने अपना निशाना बनाया और गल्ले में रखा 6000 हजार रुपए नगद और ₹5000 रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान संचालक श्रीधर वाधवानी ने बताया कि 15 दिन पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया है लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ नही की। जबकि दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया था। आरोपी की पहचान भी पुलिस ने कर ली थी। लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला। शुक्रवार रात फिर उसी दुकान पर चोरी की वारदात हो गई। चोर ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया है।
करगी रोड कोटा के मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम पंचायत परसदा में 2 चोरों ने दिनदहाड़े हनुमानजी व शिव जी के मंदिर से हनुमानजी के सिर पर लगी 10 तोले के चाँदी का मुकुट पार कर दिया। मुकुट मंदिर के निर्माता पवन कुमार गुप्ता द्वारा चढ़ाया गया था जो माड़ीपुर में आर्मी में पदस्थ है और देख भाल के लिए सीसी टीवी भी लगाए हुए है, जिससे वह मंदिर को देखते रहते है, पुजारी द्वारा जानकारी दिया गया कि हनुमानजी का मुकुट चोरी हो गया तब सामने लगे सीसीटीवी कैमरा देखा गया। जिसमे 2 अज्ञात चोरों द्वारा मुकुट को चोरी करना दिखाई दे रहा है, घटना की जानकारी जगत साहू, कैलाश वस्त्रकार, शिव वस्त्रकार, मुकेश साहू, सोनी निर्मलकर, परमेश्वर कौशिक, अमित व ग्राम वासियो ने सकरी पुलिस को दी। सकरी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
