बिलासपुर। रघुराज सिंग स्टेडियम में बहुत जल्द महापौर कप 2021 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की प्राम्भिक तैयारी शुरू हो गई है। विजेता टीम को 1 लाख 21 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के पदाधिकारी बुधवार को महापौर रामशरण यादव से भेंट कर रघुराज स्टेडियम में होने जा रहे ’’महापौर कप 2०21’’ के विषय में चर्चा की एवं ’’महापौर कप 2०21’’ के कार्यक्रम में अध्यक्षता के रुप में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया। यहां टुर्नामेंट लीग पद्धति से सफेद साफ्ट बॉल से खेला जायेगा। प्रथम पुरस्कार 1 लाख 21 हजार, द्बितीय पुरस्कार 51 हजार और मेन ऑफ द सीरीज 11 हजार रुपये रखा गया है। बेस्ट बेट्समेन बेस्ट को ऑरेज कैंप और बेस्ट बॉलर को परपल कैंप दिया जाएगा। प्रत्येक मैंच में मैन ऑफ द मैच एवं आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। दौरान क्रिकेट संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, क्रिकेट संघ बिलासपुर के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिह (बाटू), क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विटेश अग्रवाल (बन्टी), व क्रिकेट संघ के सदस्य अशोक भंडारी (बप्पी ) कमल सिह ठाकुर, फिरोज अली, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
00 वार्ड क्रमांक 49 व 15 में सफाई कार्य का निरीक्षण किया
बुधवार को महापौर रामशरण यादव एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी राजेश शुक्ला वार्ड क्रमांक 49 बहतराई व वार्ड क्रमांक 15 मेन रोड़ विनोचा कालोनी के सामने सफाई निरीक्षण करने पहुंचे। जहां महापौर ने सभी नालियों से मलबा निकालने और समय पर कचरा उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राकेश वर्मा, संदीप चौधरी, प्रेम शंकर राठौर राहुल यादव, आदि मौजूद रहे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
