जशपुर। शिक्षिका के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शिक्षिका को वाटर फॉल घूमाने के बहाने ले गए थे। शिक्षिका शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पदस्थ हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता जशपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित निजी स्कूल में पदस्थ है और मनोहरपुर की रहने वाली है। उसकी बलरामपुर जिले के कुसमी के सद्दाम खान उर्फ सोनू और इम्तियाज के साथ अच्छी दोस्ती थी और फोन पर ही बातचीत होती थी। दोनों ने उसे कुसमी के पास मनोहरपुर के दनगरी वाटर फॉल दिखाने के लिए कहा और दोस्ती के चलते शिक्षिका वॉटरफॉल घूमने के लिए 4 सितंबर को उनके साथ चली गई। वॉटरफॉल घूमने के बाद आसपास के एरिया में घूम रहे थे। तभी शिक्षिका को घने जंगल में अकेला देख दोनों युवकों की नियत बिगड़ गई और शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जोर जबरदस्ती कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता को दोनों आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी और शिक्षिका का वही छोड़कर फरार हो गए।
युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तब परिजन उसे लेकर पंडरापाट पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने अपराध कायम कर बगीचा थाने में अपराध नंबरी करने भेज दिया। बगीचा पुलिस ने आरोपी सद्दाम खान उर्फ सोनू और इम्तियाज पर धारा 376, 294, 506, 323 का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
