बिलासपुर। सरकंडा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने सट्टा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। राजकिशोर नगर के एक मकान से एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है। उससे एक करोड़ रुपए से अधिक की सट्टा पट्टी जब्त किया है। आरोपी मकान किराए पर लेकर क्रिकेट में सट्टा लगवा रहा था।
नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में सरकंडा थाना और ACCU की एक संयुक्त टीम बड़ी कार्रवाई की है। टीम को मुखबीर से सूचना मिली की राजकिशोर नगर में एक व्यक्ति किराए का मकान लेकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। क्रिकेट के हर मैच में करोड़ों का सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया तो अधिकारियों ने तत्काल उस व्यक्ति को पड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त टीम मुखबीर के बताए स्थान पर छापामार कार्रवाई की, मकान में एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम सागर चेतवानी पुराना सरकंडा शिवघाट निवासी बताया। मकान की तलाश करने पर आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, 16 नग मोबाइल, नगदी 2450 रुपए तथा एक रजिस्टर मिला। राजिस्तर में लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच में क्रिकेट का सट्टा लगा रहा है। आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, 16 नग मोबाइल, नगदी 2450 रुपए, एक रजिस्टर जिसमे 01 करोड़ से ज्यादा के सट्टा लेन देन के हिसाब है सहित कीमत करीबन 1 लाख को जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
