दुर्ग। जिला एवं सत्र न्यायालय ने भिलाई के सिविक सेंटर में शिवा कोचिंग सेंटर की संचालिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवान कारावास की सजा दी है। मामले में फैसला घटना के छह साल बाद है।
अक्टूबर 2017 में भिलाई नगर थाना में रुआबांधा सेक्टर निवासी जसविंदर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी कुलदीप कौर भिलाई के सिविक सेंटर में शिवा कोचिंग की मैनेजर है। वह कोचिंग जाने के लिए अपनी कार से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं वापस आई। पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू की। इसी समय नेवई सीआईएसएफ बाउंड्रीवॉल के पीछे नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने भादवि की धारा 302, 301 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने सीडीआर और मृतका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल की जांच की। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी और मृत व्यक्ति का मोबाइल फोन घटना के दिन एक ही स्थान पर पाया गया था। इसके बाद मनीष यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
अंबिकापुर से मनीष यादव 2015–16 में भिलाई आया और शिवा कोचिंग में एडमिशन लिया। कुलदीप कौर के घर में आरोपी मनीष यादव पेइंग गेस्ट था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। मनीष अपनी पढ़ाई पूरी करके अंबिकापुर वापस चला गया, लेकिन हर समय वह भिलाई आता था। 14 अक्टूबर 2017 को मनीष यादव फिर भिलाई पहुंचा, तो कुलदीप कौर मनीष को अपनी कार से भिलाई पावर हाउस स्टेशन ले गया।
मनीष पर कुलदीप कौर ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। कुलदीप कौर ने मनीष यादव की शादी तुड़वाने और बलात्कार का आरोप लगाने की धमकी दी, लेकिन मनीष ने ऐसा नहीं किया। भयभीत होकर मनीष ने कार में ही दुपट्टे से कुलदीप कौर का गला घोंट दिया। कुलदीप कौर की कार और उसके बैग में रखा मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज लेकर भाग गया। आरोपी मनीष ने अंबिकापुर पहुंचकर कार का रंग बदल दिया। दुर्ग जिला न्यायालय ने हत्या के इस मामले में आरोपी मनीष यादव को आजीवन कारावास और 1000 रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
