बिलासपुर। हाईकोर्ट ने नियमित विमान सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी है और कहा है कि 4सी लाइसेंस मिलने तक सुनवाई जारी रहेगी। न्यायलय ने सरकार से सुविधा के विस्तार के लिए जवाब देने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई अब 4हफ्ते के बाद होगी।
आज उच्च न्यायालय में हाई कोर्ट प्रैक्टिसिंग बार और कमल दुबे पत्रकार की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। जिसमें सुनवाई की शुरुआत में ही बार के अधिवक्तागणों ने खड़े होकर डिवीजन बेंच में मुख्य न्यायाधीश रामचंद्र मेनन और न्यायमूर्ति टीपी साहू के प्रति आभार व्यक्त किया कि उच्च न्यायालय के प्रयासों से ही बिलासपुर में एयरपोर्ट स्टार्ट हो पाया। यह बात ऐतिहासिक है। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मैं 1 मार्च को बिलासपुर में नहीं था। अगर होता तो निश्चित देखने आता। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमने तो एक न्यायालय के रूप में आपके प्रयासों और दस्तावेजों और बहस के आधार पर समय समय आदेश दिये। आदेशों को सभी सरकार एवं सरकार के अधिकारियों ने लागू करवाया। क्योंकि यह वास्तव में जनहित का विषय था मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री ने भी सार्थक पहल की और 1 मार्च 2021 को पहली फ्लाइट स्टार्ट करवाई। इस जनहित याचिका के याचिकाकर्ताओं एवं राज्य तथा केंद्र सरकार के वकीलों ने भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बार की तरफ से याचिकाकर्ताओं के वकील सुदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव एवं संदीप दुबे ने आभार माना। आज की सुनवाई के दौरान सतीश चंद्र वर्मा एवं सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि एयरपोर्ट पर अभी एक समय में एक विमान ही खड़े करने की सुविधा है। इस पर और विमान खड़े हो सकें इसके लिए राज्य सरकार ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार भी सरकार शीघ्र कर लेगी। आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक से एयरपोर्ट तक लाइट की सुविधा नहीं है एवं ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की जरूरत है। उस पर कोर्ट ने सरकार से कहा कि इसे देखें और कार्यवाही करें। संदीप दुबे ने बताया कि उच्च न्यायालय में यह पहली याचिका है जिसमें महाधिवक्ता बनने से पहले श्री सतीश चंद्र वर्मा प्रैक्टिसिंग बार की तरफ से खड़े हुए। उसके बाद महाधिवक्ता बनने के बाद उच्च न्यायालय के परमिशन से राज्य सरकार की तरफ से खड़े हुए हैं। उसके बाद से सुदीप श्रीवास्तव बार की तरफ से खड़े हो रहे हैं। न्यायालय ने कहा कि इस याचिका को 4c लाइसेंस तक जारी रखें। आज कोर्ट में सतीश चंद्र वर्मा, सुदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, संदीप दुबे, सुदीप अग्रवाल, रमाकांत मिश्रा, अवध त्रिपाठी, प्रतीक शर्मा, आलोक ऋषि, राजेश केसरवानी, राजकुमार गुप्ता, अनुमेंह श्रीवास्तव अरविंद श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा मौजूद रहे। 4 हफ्ते बाद केस रखा है और सुविधाओं के विस्तार पर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
