बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया ब्राम्हण समाज का 17 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि और कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे वक्ता होंगे। इस अवसर पर समाज को मिले दो एकड़ जमीन में भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ ब्राह्मण विकास परिषद को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो एकड़ जमीन दी है। अब जमीन में भव्य भवन बनाने की तैयारी है। इस भवन निर्माण का भूमिपूजन करने के लिए 17 सितंबर को मुख्यमंत्री स्वयं बिलासपुर आ रहे है। ब्राम्हण समाज में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के लिए बैठकों और जनसंपर्कों का दौर चल रहा है। पीछले दिनों कार्यक्रम की तैयारी को लेकर DLS कालेज में महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमे समाज के तीन सौ से ज्यादा लोग इक्टठे हुए। बैठक में कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए कई सुझाव आए उस पर विचार भी किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रविन्द्र चौबे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। बैठक के बाद संजय शर्मा ने सभी समितियों की घोषणा की। कार्यक्रम में आने वाले सभी ब्राम्हणों का रजिस्ट्रेशन होगा। दोनो समय भोजन की व्यवस्था रहेगी। तिजा के लिए करु भात की भी व्यवस्था की जा रही है, क्योंकि दूसरे दिन तीजा है इसलिए ये व्यवस्था की गई है। एक कंट्रोल रूम होगा, यातायात व्यवस्था टीम होगी, भोजन टीम, महिला टीम अलग होगी, सब तरह की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा शामिल हुए थे और सभी से सुझाव लेने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदीप शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को जोड़ना और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगो की उपस्थिति हो यही प्रयास करना है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह खुले दिल से समाज को जमीन उपलब्ध कराया है तो आभार भी उसी तरह खुले दिल होना चहिए। हर द्वार को ऋषि और गोत्र के नाम से रखा जायेगा। ब्राम्हणों का काम है सभी छत्तीसगढ़ी समाज को साथ लेकर चलना, उनको सहयोग करना ताकि सर्व छत्तीसगढ़ी समाज आगे बढ़ सके। इस अवसर पर समाज के संजय शर्मा, धर्मेश शर्मा, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार तिवारी, संध्या तिवारी, एसडी बड़गैया, सीमा पांडेय, राजेश शुक्ला, तरु तिवारी समेत बड़ी संख्या में विप्र समाज के युवा शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
