बिलासपुर। फूड विभाग ने कई साल बाद गैस चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 57 घरेलू सिलेंडर जब्त किए है। आरोपी गैस रि- फिलिंग का काम बड़े पैमाने पर और लंबे समय से कर रहा था। विभाग ने गैस रि फिलिंग में उपयोग होने वाले उपकरण भी जब्त किए है।
बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में गैस रिफिलिंग का धंधा जोर शोर से चल रहा था। विभाग को इसकी शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। लेकिन मैदानी अमला शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। इसका नतीजा ये हो रहा था की लोग खुलेआम घरेलू सिलेंडर से चोरीछुपे गैस निकालकर पांच-पांच लीटर वाले सिलेंडरों में पलटी कर रहे थे और बेच रहे थे। वास्तविक उपभोक्ताओं को उनके सिलेंडर में कम गैस मिलती थी। लिहाजा अब गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं की शिकायत बढ़ गई थी। इसी बीच जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया को सूचना मिली की तिफरा काली मंदिर के पास घरों और दुकानों में बड़े पैमाने में गैस का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना पर जिला सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी ने अपनी टीम के साथ दोनों मकानों में छापामारी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में विभाग ने 57 घरेलू सिलेंडर जब्त किए है। विभाग की टीम दो मकानों में छापेमारी के बाद हिमांशु मेटल स्टोर से 28 छोटे और उसके भाई के यहां से 29 बड़े अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए है। गैस सिलेंडर के साथ गैस रिफलिंग की सामाग्री भी बड़ी मात्रा में जप्त की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
