रायपुर। म्युनिसिपल परफार्मेंस इंडेक्स में प्रदेश की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर ने टॉप टेन में जगह बनाया है। मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियो-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी है।
म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के 2 शहरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 10 शहरों में जगह बनाई है। रायपुर शहर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में 7वां स्थान एवं बिलासपुर शहर को 10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में 7वां रैंक प्राप्त हुआ है। दोनों शहरों को शहरी निकायों (सरकार) द्वारा नागरिकों को मूलभूत नागरिक सुुविधाएं उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण देश में सातवां रैंक प्राप्त हुआ है।भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के शहरों के मध्य आयोजित म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। परिणामों की घोषणा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा नई दिल्ली में की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एवं बिलासपुर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरीय प्रशासन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ लगातार शहरी क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया जा रहा है। ज्ञात हो कि गत वर्ष देश में स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर कार्य हेतु छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया था। इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शहर वासियों एवं विभागीय अधिकारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन दोहराने की बात कही है।
00 शहरवासियों को बधाई-महापौर

देश भर में सातवा स्थान मिलने पर महापौर रामशरण यादव ने शहरवासियों और निगम कर्मियों को बधाई देते हुए कहा की यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का नतीजा है,आमजन के सहयोग के बगैर संभव नहीं था। इस उपलब्धि से हमें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
00 टीम वर्क का नतीजा- कमिश्नर

म्युनिसिपल परफार्मेंस इंडेक्स में सातवाँ स्थान मिलने पर ननि आयुक्त अजय त्रिपाठी ने निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा की “यह उपलब्धि बेहतर टीम वर्क और जनता के सहयोग का परिणाम है,भविष्य में हम और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, इसके लिए प्रयास जारी रखेंग।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
