बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है जो बिलासपुर की युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। दोनो के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। फिर दोनो एक दूसरे से फोन और वाटसअप से बात करने लगे थे। इसके बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया। युवती के मना करने पर ब्लैकमेलिंग करने लगा।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती के मोबाईल नंबर पर विकास चन्द्रा के नाम से फेसबुक आई.डी.से फ्रेण्ड रिक्वेट आया। युवती ने उसे एक्सेपट कर लिया। उसके बाद दोनो मोबाईल नंबर एवं व्हाटसअप मेसेज के माध्यम से बातचीत करने लगे। फिर दोनो में दोस्ती होने पर आरोपी ने प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर मिलने के लिए बोला। प्रार्थिया ने मिलने आने से मना किया तो आरोपी ने प्रार्थिया को बदनाम करने की धमकी दी और 60000 रूपये की मांग की। प्रार्थिया ने डरकर आरोपी के बैंक एकाउंट में 3000 रूपये आन लाईन ट्रांसफर कर दी। आरोपी ने प्रार्थिया से 57000 रूपये और मांगने लगा और धमकी देने लगा। प्रार्थिया आरोपी के हरकतो से परेशान होकर 12.09.2023 को थाना आकर लिखित शिकायत की तो धारा 384 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया। इसके बाद निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर साईबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाईल नंबर का लोकेशन लिया गया। आरोपी धरमदास चन्द्रा पिता रेशम लाल चन्द्रा उम्र 26 वर्ष को लाईन पारा, शिव मंदिर के पास किरोडिमल नगर थाना, कोतरा रोड जिला रायगढ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-धरमदास चन्द्रा पिता रेशम लाल चन्द्रा उम्र 26 वर्ष निवासी सिंघोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ति, हा.मु. लाईन पारा शिव मंदिर के पास किरोडिमल नगर, थाना कोतरा रोड जिला रायगढ
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
