बिलासपुर। सरहुल सरना महोत्सव समिति जशपुर की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने
केंद्र सरकार को भी पक्षकार बनाने का निर्देश देते हुए राज्य शासन को भी जवाब के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है।
जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामो में ग्रामीणजन पूर्वजों द्वारा स्थापित, संरक्षित, पूज्य धार्मिक स्थानों पर स्थापित मूर्तियों का पूजा पाठ वर्षों से करते आ रहे हैं। उन स्थानों से ही मूर्तियों और प्राचीन चिन्हों की चोरी हो रही है। इससे क्षेत्र वासियो एवं ग्राम वासियों में काफी आक्रोश है, साथ ही इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इस मर्ति चोरी में व्याप्त व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एक जनहित याचिका सरहुल सरना महोत्सव समिति ने लगाई है। एडवोकेट पलाश तिवारी के माध्यम से पेश इस याचिका में डायरेक्टर कल्चर एंड आर्कियोलोजी, कलेक्टर जशपुर व एस पी जशपुर को पक्षकार बनाया गया है। इस मामले में आज गुरूवार को चीफ जस्टिस की डीविजन बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देशित किया कि वह केंद्र सरकार को भी पक्षकार बनाये। शासन की ओर से आज कोई जवाब पेश नहीं किया जा सका राज्य शासन को जवाब देने 2 सप्ताह का समय प्रदान किया गया है .अब अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
