
दिल्ली। पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाली ऐक्टिविस्ट करीमा बलोच का कनाडा के टोरंटो में संदिग्ध परिस्थिति में शव पाया गया है। वह कनाडा में निर्वासन में रह रही थीं। करीमा पीएम मोदी को भाई की तरह मानती थीं।
हालांकि उनकी मौत के बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। वह पिछले तीन दिन से लापता थीं। कनाडा में शरण लेने वाली करीमा बलोच को 2016 में दुनिया की सबसे प्रभावशाली 100 महिलाओँ में शामिल किया गया था। वह ऐसी महिला थीं जिन्होंने पाकिस्तान के अत्याचार की दास्तां संयुक्त राष्ट्र में भी बयां की थी। यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। इसी तरह मई में बलूच पत्रकार साजिद हुसैन मृत पाए गए थे। पाकिस्तान करीमा बलूच को रॉ एजेंट मानता था। बलूचिस्तान ऐसा प्रांत है जिसमें संसाधनों की कमी नहीं है लेकिन पाकिस्तान केवल इनका दोहन करता है। पिछले 15 साल से बलूचिस्तान में विद्रोह तेज हो गया है। यहां सेना अकसर क्रूरता करती है और लोगों को बेवजह जेलों में बंद कर देती है। कई बलूच नेताओं की हत्या भी कर दी गई। करीमा बलोच ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पीएम मोदी को अपना भाई मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सभी बलोच महिलाएं उनकी तरफ उम्मीद की नजर से देख रही हैं। वह बलूचिस्तान छात्र संगठन की चेयर पर्सन रह चुकी हैं। उन्होंने पीएम मोदी को भाई कहकर संबोधित किया था और कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय फोरम पर मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाएं। रक्षाबंधन के मौके पर ट्विटर पर राखी शेयर करते हुए उन्होंने पीएम मोदी के सामने गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि कई बलोच बहनों के भाई लापता हैं और उन्हें अपने भाई का इंतजार है। इस लड़ाई में उनका साथ दे रहे हमाल हैदर से उन्होंने शादी की थी। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने का काम करती थीं इसीलिए पाकिस्तान की नजरों में हमेशा खटकती रहीं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 28, 2026पुलिस ने 3 डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, हाइवे किनारे खड़ी वाहनों को बनाते थे निशाना
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
