बिलासपुर। शहर में विकास का रोडमैप तैयार करने वाले सर्व सुलभ और मिलनसार स्वर्गीय बीआर यादव को आज उनकी पुण्यतिथि पर शहर के लोगों ने याद किया। स्वर्गीय यादव की सादगी, विनम्रता अब दुर्लभ है। आज उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर बृहस्पति बाजार से लगे अनुभव भवन परिसर में आदमकद प्रतिमा के सामने शहर के लोगों ने अपने इस विलक्षण नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

महापौर रामशरण यादव ने इस अवसर पर कहा कि वह भाग्यशाली थे जो उन्हें स्वर्गी यादव जी को नजदीक से देखने का सौभाग्य मिला। उनके छत्रछाया में ही राजनीति को सीखा, समझा और जाना। बिलासपुर शहर को विकसित करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। एसईसीएल का मुख्यालय, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर नगर पालिका को नगर निगम में अपग्रेड करने तथा अरपा नदी पर एक हफ्ता और एक बड़े पुल का निर्माण करने सरीखे अनेक काम स्वर्गी यादव जी की ही देन है। बिलासपुर शहर को विकसित करने में उनकी अहम भूमिका है।रावत नाचा महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी।प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय व भुवनेश्वर यादव ने कहा कि यादव जी ने बिलासपुर के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ी, उन्होंने अनेक जनहित के कार्य किये । माधव ओत्तालवार और सैय्यद ज़फ़र अली ने कहा कि यादव जी का प्रारंभिक जीवन संघर्ष भरा रहा। उन्होंने पत्रकारिता की ,शिक्षक रहे और पार्षद भी रहे। उन्हें पहली बार 1977 मे कांग्रेस ने टिकट दी। फिर यादव जी कभी पीछे मुड़कर नही देखा। अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा और दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में विभिन्न पोर्टफ़ोलियो के मंत्री रहे ,और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया । कृष्ण कुमार यादव ,ऋषि पांडेय, एस एल रात्रे, ब्रजेश साहू,शिल्पी तिवारी,ने भी अपना विचार रखे । कार्यक्रम में त्रिभुवन कश्यप,राजेश शुक्ला अकबर खान,सुभाष ठाकुर,जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,मोह हफ़ीज़,मनोज शर्मा,शैलेन्द्र जायसवाल,अर्जुन सिंह,अफ़रोज़ खान,सावित्री सोनी,शेख असलम,हीरा यादव,प्रशांत पांडेय,आदेश पांडेय,अजय तिवारी,बजरंग बंजारे, रामप्रकाश साहू,मनीराम साहू,दिनेश यादव ,दीपक कौशिक,राजेश शर्मा,जिग्नेश जैन,विष्णु कौशल,अजय साहू,अतहर खान,गणेश रजक,अमृत आनन्द,सुनीलपांडेय,
सूर्यमणितिवारी,आदित्य यादव,सुभाष सराफ,विनोद यादव,शिशिर कश्यप,सन्तोष अग्रवाल, भरत जुरयानी,,विनय अग्रवाल, ध्रुव यादव,करम गोरख,सुदेश दुबे,अमीन मुगल,मनीष श्रीवास्तव,चेतनदास मानिकपुरी आदि उपस्थित थे ।। इसके पूर्व कांग्रेस वालों ने स्वर्गीय बी आर यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय यादव जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का पुण्य स्मरण कर अपने श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
बिलासपुरMay 13, 2026पंजाब से बिलासपुर में हेरोइन की सप्लाई, 5 गिरफ्तार, 98 ग्राम हेरोइन जप्त
बिलासपुरMay 13, 2026आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध शराब जप्त, चार गिरफ्तार
शिवरीनारायणMay 13, 2026राछाभांठा चौक में सुलभ शौचालय की मांग उठी, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने किया मांग
