रायपुर। माना एयरपोर्ट में युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट की यह घटना ट्रेवल एजेंसियों के बीच सवारी बैठाने को लेकर हुआ है।पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से FIR भी दर्ज कर ली है।
माना एयरपोर्ट पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सवारी बिठाने को लेकर टैक्सी कंपनियों की युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल पूरा मामला मंगलवार की शाम का है। जहां एयरपोर्ट के बाहर जब यात्री पहुंचे तो उन्हें अपनी-अपनी कंपनी की गाड़ियों में बिठाने के लिए युवतियों के बीच विवाद हो गया। फिर कुछ देर बाद इन युवतियों के बीच जमकर मारपीट भी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक यह माजरा चलता रहा। जिसके बाद एयरपोर्ट के अफसरों ने इस बवाल की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। वहां मौजूद लोगों ने इस पुरे बवाल का वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि येलो टी-शर्ट में राहुल ट्रैवल्स लिखा हुआ है। जहां काम करने वाली 5 युवतियां एक दूसरी कंपनी की युवती को मार रही है। इन्होंने युवती को चारों तरफ से घेर रखा है। वो बीच-बीच में खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। इस मामले को लेकर रायपुर ग्रामीण ASP नीरज चंद्राकर ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे की जांच जारी है।
इसी साल सितंबर महीने की शुरुआत में रायपुर एयरपोर्ट के टैक्सी संघ के सदस्यों और निजी कैब संचालकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद फिर एक बार मारपीट की वारदात हुई है।
निजी टैक्सी कैब संचालकों के बीच विवाद को लेकर रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर प्रवीण जैन ने कहा कि राहुल ट्रैवल्स कंपनी का लाइसेंस कैंसिल हो चुका है। जिसे लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। इन टैक्सी वालों के बीच विवाद की सूचना माना पुलिस को दी गयी है। इस बार हमनें सीनियर पुलिस अफसरों को भी सूचना भेजी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
