बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिले की पुलिस मुस्तैद हो गई है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए पुलिस ने रूट चार्ट जारी कर दिए है। इसके अलावा SPG के निर्देश पर कई चीजों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए प्रतिबंध लगा दिए है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा के लिए बिलासपुर पुलिस ने कई घेरे की सुरक्षा व्यवस्था’ बनाई है। सभा में कई वस्तुएं लाने की अनुमति नहीं रहेगी।
• कोई भी फेंकी जा सकने वाली वस्तु, जैसे – सिक्के, पत्थर, पेन आदि।
• कोई भी धारदार वस्तु, जैसे – चाकू, छुरी, ब्लेड आदि।
• पानी की बोतलें या पाऊच।
• किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, जैसे – लाईटर, माचिस, पटाखे आदि।
• लाठी, डंडा, छाता तथा अन्य किसी भी प्रकार के औजार एवं हथियार।
• बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ।
• मोबाईल फोन को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
* कार्यक्रम स्थल पर 9.30 बजे से चेकिंग के बाद एंट्री शुरू कर दी जाएंगी।
कार्यक्रम स्थल के पास वाहनों से लोगों को उतारने की अनुमति नहीं होगी, बल्कि पार्किंग से लोगों को उतर कर पैदल कार्यक्रम स्थल आना होगा।
00 ऐसे रहेगा रूट प्लान
दिनांक 30 9 2023 को साइंस कॉलेज मैदान (सरकंडा) बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें भारी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने न केवल शहर बल्कि शहर के आसपास बाहरी इलाकों के ट्रेफिक रूट तय किए है। पुलिस जो रूट प्लान तैयार किए है वह SPG से मैराथन बैठक के बाद तय किया है।
00 कोरबा-सीपत से आने वाले वाहन➖ मोपका तिराहा, छठ घाट पुल, गुरु नानक चौक या आर0के0 नगर तिराहा से लिंगियाडीह पुल का उपयोग कर तोरवा दयालबंद पुल से शहर प्रवेश एवं आगे की यात्रा कर सकेंगे।
00 मोपका से सरकंडा की ओर जाने वाले वाहन➖ आर0के0 नगर तिराहा से अपोलो रोड चिंगराज, शनीचरी, अमरैया चौक, रामायण चौक, चातीडीह चौक, मुक्तिधाम रोड सीपत चौक से सरकंडा रोड में शामिल होंगे।
00 सरकंडा से मोपका की ओर जाने वाले वाहन➖ सीपत चौक से मुक्तिधाम रोड या चटीडीह चौक से रामायण चौक, अमरिया चौक, शनिचरी, चिंगराजपारा, अपोलो रोड, आर0के0 नगर तिराहा होते हुए मोपका रोड में शामिल होंगे
00 रतनपुर कोनी की ओर से आने वाले लोगों के वाहन➖ तुर्कडीह पुल, महामाया चौक, इंदिरा सेतु का उपयोग कर सकरी मंगला से शहर प्रवेश करके आगे की यात्रा कर सकेंगे।
00 रायपुर रोड एवं जिला मुंगेली की ओर से कार्यक्रम में आने वाले NH से सकरी बाईपास से सेंदरी तुर्काडीह होकर शहर प्रवेश करेंगे, महामाया चौक होते हुए, अशोकनगर “कछवाहा क्रिकेट अकादमी” में अपना वाहन पार्किंग करना सुनिश्चित करेंगे (P➖07 मुताबिक डायग्राम मुताबिक मैप अनुसार पार्किंग सेवा)
00 जिला कोरबा एवं जीपीएम, रतनपुर, पाली, कटघोरा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंदरी तुर्काडीह, महामाया चोक होते हुए, अशोकनगर कछवाहा क्रिकेट एकेडमी P 07 में वाहन पार्किंग करेंगे।
00 जिला जांजगीर सारंगढ़, रायगढ़, सीपत से आने वाले वाहन महमंद, गुरु नानक चौक, मोपका तिराहा, आर0 के0 तिराहा होते हुए बहतराई स्टेडियम, बिलियेंट पब्लिक स्कूल, बिजोर स्कूल मैदान में P- 03, 04, 05, 06 अपना वाहन पार्किंग करेंगे।
शहर से कार्यक्रम में आने वाले वाहन एवं प्रिंट, सोशल मीडिया के पत्रकार बंधु के लिए आने वाले वाहन
02 “खेल परिसर” थाना सरकंडा के सामने वाले मार्ग में अपने कार वाहन पार्किंग कर सकेंगे।
CMPDC मैदान को Vip कार पार्किंग के लिए उपयोग किया जाएगा।
भारी वाहन एवं बिल्डिंग मटेरियल संबंधी समस्त वाहन वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
