25 करोड़ की ज्वेलरी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, खुलासे के पहले दिल्ली और बिलासपुर पुलिस के बीच विवाद…, क्या है मामला पढ़े खबर…, दिल्ली की चोरी भी पढ़े…

बिलासपुर। पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली में लंबा हाथ मारकर कवर्धा में छुपे हुए थे। दोनो आरोपियों से बिलासपुर और दिल्ली पुलिस की टीम ने 18 किलो सोने और हीरे की ज्वेलरी के साथ नगद जब्त किया है। खुलासा के पहले बिलासपुर और दिल्ली की पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। दिल्ली पुलिस का कहना था कि आरोपियों को पहले उन्होंने ट्रेस किया है इसलिए बिलासपुर पुलिस को खुलासा नहीं करना चाहिए।

दरअसल 19.08.2023 को श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 दुकान फिर 25.08.20023 को सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच 05 बड़ी दुकानों में चोरी हुई थी। इस तरह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूजा गीन अपार्टमेंट, संस्कृति रेडिमेट शोरूम, नरेश फैशन, श्रीराम क्लाथ स्टोर, प्लेटिनम शू-मॉल, बासुरी मैचिंग सेंटर मान्यवर शोरूम, कामेश टेडर्स, एवं टाईम पैलेस में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कुल 10 दुकानों की चोरी से पुलिस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। चोरों की तलाश हो रही थी तभी उनके कवर्धा में होने की सूचना मिली। बिलासपुर पुलिस ने घेराबंदी करके शिव चंद्रवंशी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया लेकिन लोकेश श्रीवास फरार हो गया। शिव चंद्रवंशी से पुलिस ने लगभग 23 लाख रुपए के गहने जब्त किए। जब शिवा चंद्रवंशी से पूछताछ की गई तो उसके भिलाई में होने की जानकारी मिली। जब पुलिस भिलाई पहुंची तो वहां आरोपी की तलाश करते हुए दिल्ली की पुलिस भी पहुंची हुई थी। वहां स्मृतिनगर थाना क्षेत्र भिलाई में किराये के मकान में रह रहे लोकेश श्रीवास को बिलासपुर, दुर्ग और दिल्ली की पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। तलाशी लेने पर चोरी की 12 लाख 50 हजार रूपये नगदी एवं साढ़े अठारह किलो सोने और हीरे के जेवर बरामद हुई। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर की पुलिस बिलासपुर ले आई। उनके पीछे पीछे दिल्ली पुलिस भी पहुंच गई। अब यहां पर मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अधिकारी दौड़भाग करते रहे तो दूसरी ओर दिल्ली पुलिस खुलासे का विरोध करने लगी। दिल्ली पुलिस का कहना था कि आरोपियों को सबसे पहले दिल्ली की पुलिस ने ट्रेस किया है इसलिए आरोपियों को हमे दिया जाए और दिल्ली में इसका खुलासा हम करेंगे। बिलासागुड़ी के बाहर ये ड्रामा आधे घंटे तक चला। इसके बाद बिलासपुर वो पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद खुलासे में दिल्ली के पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया और बताया गया ये कार्रवाई संयुक्त रूप से की गई है।
00 क्या है दिल्ली की चोरी
दिल्ली के भोगल इलाके में 24 सितंबर की रात उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ की चोरी हुई थी। चोर चौथी मंजिल का ताला तोड़कर दुकान में घुसे, फिर स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस घटना का CCTV फुटेज मिलने का दावा किया था। CCTV फुटेज में दो चोर देखे गए थे। शोरूम के मालिक संजीव जैन ने बताया था कि हम रविवार 24 सितंबर रात 8 बजे दुकान बंद करके गए थे। सोमवार को छुट्टी रहती है। मंगलवार 26 सितंबर की सुबह 10:30 बजे शोरूम खोला तो हर तरफ धूल थी। जांच के बाद पता चला कि शोरूम में रखे सभी गहने गायब हैं। सोना-चांदी और हीरा समेत करीब 20-25 करोड़ के सामान की चोरी हुई है। 4 से 5 लाख रुपए कैश भी गायब मिला। चोर शोरूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आए थे। इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटकर शॉप में दाखिल हुए। चोरों ने दीवार में 1.5 फुट की सेंध लगाई थी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *